झारखंड को मिला पहला फिल्म एवं मीडिया प्रशिक्षण संस्थान

  • 22 जुलाई 2026 को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत रांची में राज्य के पहले झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। 
  • संस्थान का प्रारंभिक संचालन रांची स्थित सूचना भवन से किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण, टेलीविजन, पटकथा लेखन, छायांकन, संपादन, ध्वनि, अभिनय तथा अन्य मीडिया विधाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
  •  इस परियोजना के अंतर्गत JFDCL संस्थान के बुनियादी ढांचे, प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाएगा, जबकि SRFTI शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करेगा। 
  • पाठ्यक्रम निर्माण, सिलेबस तैयार करना, फैकल्टी सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, छात्र मूल्यांकन तथा प्रमाणन जैसे सभी अकादमिक कार्य SRFTI की देखरेख में संपन्न होंगे। 
  • इस पहल से झारखंड में फिल्म एवं मीडिया शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को पेशेवर प्रशिक्षण, रोजगार और रचनात्मक उद्योगों में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts