- भारत 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मुख्य विषय “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखा गया है, जिसका फोकस लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा देने पर है।
- इस बार का शिखर सम्मेलन ऐसे दौर में आयोजित हो रहा है, जब ब्रिक्स का विस्तार होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर इसका प्रभाव भी बढ़ा है।
- ब्रिक्स की शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई थी। बाद में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के जुड़ने से समूह का दायरा और व्यापक हो गया।
- विस्तार के बाद ब्रिक्स को वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज को मजबूती देने और आर्थिक सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर देखा जा रहा है।
- नई दिल्ली में होने वाला सम्मेलन सदस्य देशों के बीच सहयोग और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अहम अवसर होगा।
Tags:
सम्मेलन/समारोह
