- मुंबई में 17 अगस्त 2026 को आयोजित एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन और गर्ल्स, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
- विग्नेश वर्मुला ने ओपन वर्ग में जबकि सरन्या देवी ने गर्ल्स वर्ग में खिताब जीतकर भारत का परचम लहराया।
- प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में मुंबई के आईटीसी मराठा शेरेटन में किया गया।
- ओपन ब्लिट्ज वर्ग में 23वीं वरीयता प्राप्त विग्नेश वर्मुला ने बराबर अंक होने के बावजूद बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर चैंपियनशिप अपने नाम की।
- इस वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और शीर्ष पांच में सभी स्थान भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल किए।
- शर्नार्थी वीरेश दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नंदिश वी. एस. ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- वहीं अक्षय बोरगांवकर चौथे और माधवेंद्र प्रताप शर्मा पांचवें स्थान पर रहे।
- भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने एशियाई जूनियर स्तर पर देश की मजबूत शतरंज प्रतिभा को एक बार फिर साबित किया।
Tags:
खेल परिदृश्य
