- हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्कायरूट एयरोस्पेस ने तिरुवनंतपुरम की स्पेसटेक स्टार्टअप HEX20 के साथ एक अहम मल्टी-लॉन्च समझौता किया है।
- इस करार के तहत पृथ्वी-अवलोकन और पेलोड डेमोन्स्ट्रेशन से जुड़े मिशनों के लिए स्कायरूट के विक्रम सीरीज लॉन्च वाहनों का इस्तेमाल करते हुए तीन समर्पित लॉन्च किए जाएंगे।
- इन मिशनों की शुरुआत 2027 की चौथी तिमाही से होने की उम्मीद है।
- मल्टी-लॉन्च एग्रीमेंट के तहत एक तय अवधि में कई उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना पहले ही निर्धारित कर ली जाती है।
- निजी अंतरिक्ष कंपनियों के लिए इस तरह के समझौते काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि इससे लॉन्च क्षमता, लागत और मिशन की समय-सीमा को लेकर बेहतर योजना और स्पष्टता मिलती है।
- स्कायरूट और HEX20 के बीच इस समझौते को 6 अगस्त 2026 को अंतिम रूप दिया गया।
- करार पर स्कायरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक एवं सीओओ नागा भरत दाका और HEX20 के सह-संस्थापक एवं सीओओ एम.बी. अरविंद ने हस्ताक्षर किए।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
