बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक कुकू कोहली का निधन

  • हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक अवतार ‘कुकू’ कोहली का 77 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। 
  • 25 अगस्त 2026 को उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
  •  उनके निधन की जानकारी इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स’ एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा और फिल्मकार अशोक पंडित ने दी।
  • कुकू कोहली ने वर्ष 1991 में ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। 
  • यह फिल्म उस समय काफी लोकप्रिय हुई और इसी के साथ अजय देवगन ने भी बतौर अभिनेता अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 
  • फिल्म के एक्शन और संगीत के साथ अजय देवगन की एंट्री ने दर्शकों के बीच खासा प्रभाव छोड़ा।
  • निर्देशक के तौर पर कुकू कोहली ने आगे ‘सुहाग’ (1994), ‘हक़ीक़त’ (1995), ‘अनाड़ी नंबर 1’ (1999) और ‘वो तेरा नाम था’ (2004) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Kerala gets a new official name—‘Keralam’

The official name of Kerala has now been changed to ‘Keralam’. This change has been effected under the ‘Kerala Name Change Act, 2026’. Follo...

Popular Posts