- 25 अगस्त 2026 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हुई 6.5 घंटे लंबी स्पेसवॉक के दौरान नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की सॉफी एडेनॉट ने एक नया Ku-बैंड संचार एंटीना स्थापित किया।
- एंटीना को स्टेशन के बाहरी Z1 ट्रस सेक्शन पर लगाया गया, जहां संचार और बिजली से जुड़े कई अहम उपकरण मौजूद हैं।
- यह अभियान यूएस स्पेसवॉक 98 का हिस्सा था। स्पेसवॉक सुबह करीब 8:27 बजे शुरू हुई और दोपहर 2:57 बजे EDT पर समाप्त हुई।
- इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने पुराने संचार एंटीना को हटाया और उसकी जगह नया एंटीना लगाकर आवश्यक कनेक्शन पूरे किए।
- आईएसएस पर पृथ्वी से आवाज, टेलीमेट्री और डेटा के आदान-प्रदान के लिए स्पेस-टू-ग्राउंड संचार प्रणाली काम करती है। इस व्यवस्था में Ku-बैंड एंटीना की अहम भूमिका है, क्योंकि यह तेज गति से डेटा संचार को संभव बनाता है।
- Ku-बैंड माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम का हिस्सा है और उपग्रह संचार में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। नए एंटीना की स्थापना से स्टेशन की संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
