भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास MAITREE-XV

  • भारतीय सेना की टुकड़ी 17 अगस्त 2026 को थाईलैंड के लिए रवाना हुई, जहां भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास MAITREE-XV का आयोजन किया जा रहा है। 
  • इस अभ्यास का 15वां संस्करण 18 से 31 अगस्त 2026 तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसिट कैंप में आयोजित होगा। 
  • इसमें दोनों देशों की सेनाओं के 85-85 जवान हिस्सा ले रहे हैंMAITREE भारत और रॉयल थाई आर्मी के बीच होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। 
  • कंपनी-स्तर पर आयोजित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सामरिक तालमेल बढ़ाना, संयुक्त अभियान की क्षमता को मजबूत करना और आपसी सैन्य समन्वय को बेहतर बनाना है।
  • अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और परिचालन अनुभवों को समझने के साथ आधुनिक सैन्य उपकरणों और तकनीकों से जुड़ी जानकारी भी साझा करेंगे।
  •  यह सैन्य सहयोग भारत और थाईलैंड के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC Tre Geography 6-8, 9-10, 11-12 Chapterwise Solved & Question Bank 2027

BPSC Tre Geography 6-8, 9-10, 11-12 Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts