19वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड (IESO) 2026

  • भारत ने 19वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड (IESO) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए हैं। 
  • इटली के ट्यूरिन में 20 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय छात्रों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
  • इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व सूमिक मंडल, आरोन माइती, रिद्धि रंजन और मोहम्मद एहतेशाम रिजवी ने किया। 
  • इन चारों छात्रों का चयन करीब 17,000 विद्यार्थियों में से किया गया था। प्रतियोगिता से पहले उन्हें महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा और अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविरों के जरिए तैयार किया गया।
  • सूमिक मंडल का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने व्यक्तिगत लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  •  इसके साथ ही उन्होंने IESO के 19 साल के इतिहास में तीसरा सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया।
  • अंतरराष्ट्रीय टीम फील्ड इन्वेस्टिगेशन में सूमिक मंडल और रिद्धि रंजन ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आरोन माइती ने अर्थ साइंस प्रोजेक्ट में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • भारतीय छात्रों की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की अर्थ साइंस प्रतिभा और वैज्ञानिक क्षमता को एक बार फिर मजबूती से सामने रखा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Ahom heritage receives significant recognition from UNESCO

The historic Rangpur-Sivasagar complex in Assam has been included in UNESCO's Tentative List of World Heritage Sites. India's Perman...

Popular Posts