- भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने वाला द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ 9 से 22 सितंबर 2026 तक राजस्थान के एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।
- 14 दिनों तक चलने वाला यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य समन्वय, परिचालन क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है। इसका पहला आयोजन वर्ष 2023 में जापान में हुआ था।
- इस बार अभ्यास की सबसे खास बात यह है कि जापानी लड़ाकू विमान पहली बार किसी भारतीय एयरबेस पर परिचालन तैनाती के साथ हिस्सा लेंगे। इससे भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक एवं रक्षा संबंधों की गहराई का पता चलता है।
- अभ्यास में भारतीय वायु सेना की ओर से तेजस, Su-30MKI और राफेल जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
- वहीं, जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की 8वीं विंग, त्सुइकी एयर बेस, फुकुओका प्रीफेक्चर से तीन Mitsubishi F-2A लड़ाकू विमान और करीब 110 सैन्यकर्मी भारत पहुंचेंगे।
- इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की वायु सेनाएं अपने-अपने परिचालन अनुभव साझा करने के साथ-साथ हवाई युद्ध कौशल, सामरिक समन्वय और संयुक्त अभियानों की क्षमताओं को और मजबूत करेंगी।
- ‘वीर गार्जियन-2026’ भारत-जापान के बीच लगातार मजबूत होते रक्षा संबंधों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
