वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026

  • शंघाई में 27 सितंबर 2026 को संपन्न हुई 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान हासिल किया। 
  • यह उपलब्धि इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि वर्ल्डस्किल्स के इतिहास में भारत पहली बार शीर्ष 10 देशों में जगह बनाने में सफल रहा है।
  • प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने छह रजत पदक और 20 मेडल फॉर एक्सीलेंस अपने नाम किए। विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में युवाओं के कौशल का प्रदर्शन करने वाली इस वैश्विक प्रतियोगिता में भारत ने पिछले प्रदर्शन में भी सुधार किया।
  •  पिछली बार 13वें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम इस बार तीन पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंची।
  • भारत की यह सफलता देश में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण को मिल रहे बढ़ते महत्व को दर्शाती है।
  •  वर्ल्डस्किल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन भारतीय युवाओं की तकनीकी दक्षता और प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

WorldSkills Shanghai 2026

India delivered an outstanding performance at the 48th WorldSkills Competition, which concluded in Shanghai on September 27, 2026, securing ...

Popular Posts