राष्ट्रीय पोषण माह 2026


  • देश में पोषण स्तर बेहतर करने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। 
  • इस अभियान का शुभारंभ वाराणसी स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर से किया जाएगा।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति अन्नपूर्णा देवी अभियान की शुरुआत करेंगी।
  •  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।
  • राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” तय की गई है। इस वर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ उनमें सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना है।
  • अभियान के जरिए पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 
  • साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के सहयोग से मजबूत बनाने और उन्हें पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Malayalam filmmaker R. Sarath passes away

R. Sarath, a renowned filmmaker, screenwriter, and government official associated with Malayalam cinema, passed away on September 7, 2026. H...

Popular Posts