एयरो इंडिया, 2027

  • भारत का प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी आयोजन एयरो इंडिया 2027 अगले वर्ष 8 से 12 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा।
  •  रक्षा मंत्रालय ने 16वें संस्करण की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी रक्षा उत्पादन विभाग को सौंपी गई है।
  • एयरो इंडिया का आगामी संस्करण भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रक्षा कंपनियों और साझेदार देशों के लिए भी महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
  •  इस आयोजन के जरिए रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, व्यापार और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
  • प्रदर्शनी के लिए येलहंका वायुसेना स्टेशन पर ए से आई तक कुल नौ हैंगर तैयार किए जाएंगे। इनमें हैंगर ए और बी भारतीय वायुसेना तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के लिए निर्धारित रहेंगे। 
  • अन्य हैंगरों में विदेशी प्रदर्शकों और रक्षा कंपनियों को अपने उत्पाद, तकनीक और क्षमताएं प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की सुविधा मिलेगी।
  • विदेशी कंपनियों और प्रदर्शकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तथा प्रदर्शनी स्थल की बुकिंग 3 सितंबर 2026 से एयरो इंडिया के आधिकारिक वेब पोर्टल पर शुरू हो जाएगी।
  •  पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख रक्षा व्यापार मेलों की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Ahom heritage receives significant recognition from UNESCO

The historic Rangpur-Sivasagar complex in Assam has been included in UNESCO's Tentative List of World Heritage Sites. India's Perman...

Popular Posts