भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग


  • 4 सितंबर 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष विभाग से जुड़े डॉ. जितेंद्र सिंह ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मंत्री प्रो. फिलिप बैप्टिस्ट के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  •  यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। 
  • दोनों देशों ने विशेष रूप से मानव अंतरिक्ष उड़ान (Human Spaceflight), उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तथा दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों और निजी उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
  •  मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में यह सहयोग भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान (Gaganyaan) कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि फ्रांस पहले से ही भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग और विशेषज्ञता उपलब्ध कराने में रुचि रखता है। 
  • इसके अलावा, दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों और नई अंतरिक्ष तकनीकों में संयुक्त कार्य की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया। 
  • भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष सहयोग केवल सरकारी अंतरिक्ष एजेंसियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के space industries और startups को भी आपस में जोड़ने की दिशा में बढ़ रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

American artist Peter Nagy passes away

American artist and art gallery director Peter Nagy passed away on October 13, 2026, at the age of 67, following a prolonged illness. He beg...

Popular Posts