- जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए 17 सितंबर 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा। जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुह्लानी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- वह नवंबर 2027 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही मुकुह्लानी ICC के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचने वाले पहले जिम्बाब्वेई बन गए हैं।
- मुकुह्लानी की नियुक्ति को ICC के शीर्ष प्रशासन में अफ्रीकी क्रिकेट की बढ़ती भागीदारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
- वह लंबे समय से जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रशासन से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ ICC बोर्ड में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
- इसके अलावा मुकुह्लानी ICC की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति और नामांकन समिति में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
- उनका नया पद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशासन में जिम्बाब्वे की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाता है।
Tags:
खेल परिदृश्य
.jpg)