- असम के ओरंग राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व में पहली बार भारतीय मोर की आधिकारिक मौजूदगी दर्ज की गई है। 28 सितंबर 2026 को पार्क क्षेत्र में मोर की उपस्थिति की पुष्टि हुई।
- इससे पहले रौमारी और हाजरिबाग एंटी-पोचिंग कैंप के आसपास भी इस पक्षी को देखे जाने की जानकारी सामने आई थी।
- भारतीय मोर की पहली फोटोग्राफिक पुष्टि वन्यजीव फोटोग्राफर नेजीब अहमद और सिनेमैटोग्राफर चंदन सैकिया ने की।
- 29 सितंबर को असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने भी इस रिकॉर्ड का उल्लेख किया और इसे ओरंग के साथ-साथ राज्य की जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
- इससे पहले ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से भारतीय मोर की मौजूदगी का कोई आधिकारिक और पुष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। नए रिकॉर्ड से पार्क की समृद्ध जैव विविधता में एक और प्रजाति के जुड़ने की पुष्टि हुई है।
Tags:
विविध
