साइकिलिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप

  • महाराष्ट्र का पुणे शहर 2032 में यूसीआई रोड साइकिलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। 
  • यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि देश पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
  • यूसीआई ने सितंबर 2026 में कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुई अपनी कांग्रेस के दौरान 2032 की मेजबानी पुणे को सौंपने की घोषणा की। 
  • मेजबानी की दौड़ में पुणे ने नीदरलैंड के ग्रोनिंगन और ड्रेंथे क्षेत्र को पीछे छोड़ा।
  • इस फैसले को भारत में साइकिलिंग के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से देश में साइकिलिंग को नई पहचान मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल पर्यटन के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
  • वहीं, नीदरलैंड के ड्रेंथे क्षेत्र को 2034 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप और पैरा-साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India bags silver in 50m rifle at Asian Games

Indian shooters once again delivered a stellar performance at the Asian Games, clinching the silver medal in the men's 50m rifle 3-posit...

Popular Posts