ल्यूक लिंडबर्ग

  • संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिकी कृषि अधिकारी ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। 
  • 18 सितंबर 2026 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। WFP के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस और FAO के महानिदेशक क्व डोंग्यू ने इसकी औपचारिक पुष्टि की।
  • 37 वर्षीय ल्यूक लिंडबर्ग WFP का नेतृत्व करने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। 
  • इससे पहले वे अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) में व्यापार और विदेशी कृषि मामलों के अंडरसेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुके हैं। 
  • इस पद के लिए उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नामित किया था।
  • WFP के कार्यकारी निदेशक संगठन का सर्वोच्च प्रशासनिक पद होता है और इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।
  •  लिंडबर्ग ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब दुनिया के कई हिस्सों में भूख, संघर्ष और मानवीय संकट गंभीर चुनौतियां बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts