- भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कारोबार से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर इंडसइंड बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
- नियामक ने बैंक पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बैंक के बैंकास्योरेंस कारोबार में सामने आई कई खामियों के बाद की गई।
- IRDAI ने 19 से 22 जून 2023 के बीच बैंक के बैंकास्योरेंस संचालन का ऑनसाइट निरीक्षण किया था।
- जांच के दौरान पाया गया कि बीमा ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे के लिए बैंक के पास अलग और पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
- इसके बजाय सामान्य बैंकिंग शिकायत प्रणाली के जरिए बीमा संबंधी शिकायतों को संभाला जा रहा था।
- इसके अलावा, बैंक की ओर से पॉलिसीधारकों को पॉलिसी नवीनीकरण से जुड़ी जरूरी सूचनाएं भेजने की उचित व्यवस्था भी नहीं पाई गई।
- नियामकीय जानकारी और शिकायत निवारण से संबंधित आवश्यक विवरणों के प्रदर्शन में भी कमियां सामने आईं। इन उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए IRDAI ने बैंक पर मौद्रिक दंड लगाया।
Tags:
आर्थिकी परिदृश्य
