- लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय सेना की 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली।
- ‘स्ट्राइक वन कोर’ के नाम से प्रसिद्ध इस कोर का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के मथुरा में है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है।
- इस नियुक्ति से पहले लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार एडजुटेंट जनरल शाखा में अतिरिक्त महानिदेशक, अनुशासन एवं सतर्कता के पद पर तैनात थे।
- उनका सैन्य करियर भी उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने सैनिक स्कूल, तिलैया और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से शिक्षा हासिल की।
- वर्ष 1992 में उन्हें राजपूताना राइफल्स की 4वीं बटालियन में कमीशन मिला था।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
