प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(05-10-2026)

1. प्रतिवर्ष दुनियाभर में 'विश्व पशु दिवस' (World Animal Day) किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 1 अक्टूबर

(b) 2 अक्टूबर

(c) 4 अक्टूबर 

(d) 5 अक्टूबर

उत्तर: (c) 4 अक्टूबर

व्याख्या: पशुओं के कल्याण, अधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। वर्ष 2026 की इसकी थीम "See the World Through Their Eyes" है।

2. एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) का समापन हाल ही में किस देश में संपन्न हुआ है, जहाँ इसका आयोजन किया गया था?

(a) चीन

(b) जापान 

(c) दक्षिण कोरिया

(d) थाईलैंड

उत्तर: (b) जापान

व्याख्या: एशियाई खेलों का यह संस्करण जापान के आइची-नागोया क्षेत्र में आयोजित किया गया था, जिसका समापन 4 अक्टूबर 2026 को हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 85 पदक (21 स्वर्ण सहित) हासिल किए।

3. हाल ही में किस भारतीय को 'इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ़ द सी' (ITLOS) का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

(a) न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी

(b) प्रोफेसर (डॉ.) बिमल एन. पटेल 

(c) न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित

(d) तुषार मेहता

उत्तर: (b) प्रोफेसर (डॉ.) बिमल एन. पटेल

व्याख्या: प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रशासक बिमल एन. पटेल को समुद्र के कानून के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण (ITLOS) का न्यायाधीश चुना गया है, जिनका कार्यकाल 2026 से 2035 तक है।

4. उत्तराखंड के बाद, हाल ही में कौन सा दूसरा भारतीय राज्य 'समान नागरिक संहिता' (UCC) बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद लागू करने वाला राज्य बन गया है?

(a) असम

(b) मध्य प्रदेश

(c) गुजरात 

(d) गोवा

उत्तर: (c) गुजरात

व्याख्या: उत्तराखंड राज्य के पश्चात अब गुजरात राज्य में भी 'समान नागरिक संहिता (UCC) बिल, 2026' को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है।

5. टाइम पत्रिका की प्रतिष्ठित 'TIME100 Next 2026' सूची में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के एकमात्र भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?

(a) यशस्वी जयसवाल

(b) वैभव सूर्यवंशी 

(c) प्रियम गर्ग

(d) राज अंगद बावा

उत्तर: (b) वैभव सूर्यवंशी

व्याख्या: महज़ 15 वर्ष की आयु के युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को वैश्विक स्तर पर उभरते हुए नेतृत्वकर्ताओं की 'TIME100 Next 2026' सूची में जगह मिली है।

6. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किस दुर्लभ और गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) पक्षी को राजस्थान के डेजर्ट नेशनल पार्क में 'कैप्टिव-ब्रेड' पद्धति से दोबारा खुले में (Rewilding) छोड़ा गया है?

(a) साइबेरियन क्रेन

(b) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

(c) बंगाल फ्लोरिकन

(d) लेसर फ्लोरिकन

उत्तर: (b) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण)

व्याख्या: राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में 2016 से चलाए जा रहे संरक्षण प्रोजेक्ट के तहत पहली बार कैप्टिव-ब्रेड ग्रेट Indian Bustard को प्राकृतिक आवास में पुनर्जीवित (रीवाइल्ड) करने की शुरुआत की गई है।

7. 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC 2026) का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2026 के बीच कहाँ किया गया है?

(a) मुंबई

(b) नई दिल्ली 

(c) बेंगलुरु

(d) हैदराबाद

उत्तर: (b) नई दिल्ली

व्याख्या: वित्त मंत्रालय और आर्थिक विकास संस्थान (IEG) की साझेदारी में आयोजित इस प्रतिष्ठित आर्थिक सम्मेलन का मुख्य विषय "Resilience in an Age of Flux" रखा गया है।

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को ₹11 लाख का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(c) ओडिशा 

(d) उत्तर प्रदेश

उत्तर: (c) ओडिशा

व्याख्या: एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के योगदान को सम्मानित करते हुए ओडिशा सरकार ने यह वित्तीय प्रोत्साहन राशि घोषित की है।

9. विधि एवं न्याय मंत्रालय के राजभाषा खंड की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित किस शीर्षक से स्मारक पुस्तक का विमोचन किया गया है?

(a) भारत के कानून और संविधान

(b) “राजभाषा खंड की स्वर्णिम यात्रा”

(c) विधायी मंथन

(d) राजभाषा के सौ वर्ष

उत्तर: (b) “राजभाषा खंड की स्वर्णिम यात्रा”

व्याख्या: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा नई दिल्ली में विधायी विभाग के राजभाषा खंड की आधी सदी की उपलब्धियों और मील के पत्थरों को दर्शाती इस पुस्तक का विमोचन किया गया है।

10. एशियाई खेल 2026 की महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज कौन बनी हैं?

(a) दीपिका कुमारी

(b) अंकिता भकत

(c) कुमकुम अनिल मोहोड 

(d) सिमरनजीत कौर

उत्तर: (c) कुमकुम अनिल मोहोड

व्याख्या: कुमकुम अनिल मोहोड ने एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के रोमांचक शूट-ऑफ में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को पराजित कर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Nobel Prize in Physics, 2026

In 1988, Professor Francis Halzen of the University of Wisconsin-Madison proposed a new technique for detecting neutrinos at the South Pole....

Popular Posts