लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2026

  • विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) ने 8 अक्टूबर 2026 को ‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2026’ प्रकाशित की। 
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 1970 से 2022 के बीच निगरानी की गई वन्यजीव आबादियों के औसत आकार में वैश्विक स्तर पर 73 प्रतिशत की कमी आई है।
  • यह गिरावट दुनिया भर में जैव विविधता पर बढ़ते संकट को दर्शाती है।
  • इस रिपोर्ट में ‘लिविंग प्लैनेट इंडेक्स’ (एलपीआई) का उपयोग किया गया है, जो समय के साथ कशेरुकी जीवों की आबादियों में होने वाले सापेक्ष बदलावों का आकलन करता है। 
  • इसमें मछलियों, उभयचरों, सरीसृपों, पक्षियों और स्तनधारियों को शामिल किया गया है। अध्ययन के तहत 5,790 प्रजातियों की कुल 35,803 आबादियों के रुझानों का विश्लेषण किया गया।
  • हालांकि, रिपोर्ट में दर्ज 73 प्रतिशत की गिरावट का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि दुनिया की 73 प्रतिशत वन्यजीव प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। 
  • यह आंकड़ा केवल अध्ययन में शामिल वन्यजीव आबादियों के औसत आकार में आई कमी को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Living Planet Report 2026

The World Wide Fund for Nature (WWF) and the Zoological Society of London (ZSL) published the ‘Living Planet Report 2026’ on October 8, 2026...

Popular Posts