गृह मंत्री दक्षता पदक 2026

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए 490 पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों के नामों की घोषणा की।
  • यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • इस पदक के माध्यम से पुलिस और सुरक्षा बलों के उन जवानों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य कर्मियों की कार्यक्षमता को पहचान देना, पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देना और उनका उत्साह एवं मनोबल मजबूत करना है।
  • सम्मानित होने वाले 490 कर्मी विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों से जुड़े हैं।
  • इनमें से 358 कर्मियों को वर्ष 2024 और 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। 
  • वहीं, जांच कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 123 और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नौ कर्मियों को यह पदक प्रदान किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Chairman and Managing Director of the Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA)

Jatin Kumar Nayak assumed charge as the new Chairman and Managing Director (CMD) of the Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) o...

Popular Posts