- टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को 254वीं रैंक मिली है।
- IISc एक बार फिर भारत का सबसे बेहतर रैंक वाला संस्थान रहा, हालांकि इस बार कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 250 संस्थानों में शामिल नहीं हो सका।
- पिछली रैंकिंग में IISc 201 से 250 के बीच के रैंकिंग बैंड में था।
- इस बार संस्थान ने 57.0 का कुल स्कोर हासिल किया और अमेरिका की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त रूप से 254वें स्थान पर रहा।
- THE की 2027 रैंकिंग में दुनियाभर के 2,297 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया है।
- इसमें संस्थानों को शिक्षण की गुणवत्ता, शोध का माहौल, शोध की प्रभावशीलता, उद्योग के साथ सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भागीदारी जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर आंका जाता है।
Tags:
अतंराष्ट्रीय परिदृश्य
