- दिल्ली के छतरपुर में 1 अक्टूबर 2026 को देश का पहला प्रीमियर लीग पार्क शुरू किया गया।
- फुटबॉल को केंद्र में रखकर तैयार की गई इस सुविधा का उद्देश्य लोगों को सिर्फ मैच देखने का मौका देना नहीं, बल्कि खेलने, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
- प्रीमियर लीग पार्क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पूरे साल खेल और सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ा रहे।
- यहां दो सात-ए-साइड फुटबॉल पिच हैं, जहां छोटे प्रारूप में फुटबॉल खेला जा सकेगा। इसके अलावा प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए एक अलग इवेंट और सोशल एरिया भी बनाया गया है, जहां लोग साथ समय बिता सकेंगे और फुटबॉल से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।
- इस परियोजना कोगोलटेक इनोवेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने क्लेग्राउंड ब्रांड के तहत विकसित और संचालित किया है।
- दिल्ली में इस तरह की ब्रांडेड स्पोर्ट्स सुविधा का जुड़ना शहर की आधुनिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा सकता है।
- खासकर युवाओं, स्थानीय खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह स्थान खेल के साथ मनोरंजन और सामुदायिक जुड़ाव का नया विकल्प पेश करता है।
Tags:
चर्चित स्थल
