हिंदी और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का निधन

  • हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  • उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर बेहोशी की हालत में पाया गया।
  •  इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • 1 जनवरी 1951 को विश्वनाथ पाटेकर के रूप में जन्मे नाना पाटेकर ने चार दशकों से अधिक लंबे फिल्मी करियर में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई। 
  • परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘अब तक छप्पन जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
  • नाना पाटेकर ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। वर्ष 1991 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ का निर्देशन किया था।
  • भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई सम्मान मिले।
  •  कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।
  • नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Nobel Peace Prize, 2026

Renowned South African jurist Navanethem ‘Navi’ Pillay was awarded the Nobel Peace Prize on October 9, 2026. The Norwegian Nobel Committee c...

Popular Posts