- दक्षिण अफ्रीका के 22 वर्षीय तैराक पीटर कोएत्ज़े ने 9 अक्टूबर 2026 को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित विश्व एक्वेटिक्स विश्व कप में इतिहास रच दिया।
- उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर शॉर्ट-कोर्स बैकस्ट्रोक स्पर्धा को महज 22.09 सेकंड में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- कोएत्ज़े ने रूस के क्लिमेंट कोलेसनिकोव के 2022 में बनाए गए 22.11 सेकंड के पिछले विश्व रिकॉर्ड को 0.02 सेकंड से तोड़ दिया।
- यह उनके करियर का पहला विश्व रिकॉर्ड है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीका के अपने पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।
- इससे पहले, छह दिन पूर्व बाकू में उन्होंने 22.51 सेकंड का समय दर्ज कर इन रिकॉर्डों को अपने नाम किया था।
Tags:
खेल परिदृश्य
