- भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2 अक्टूबर 2026 को जापान के नागोया में खेले गए एशियाई खेलों के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में महिला हॉकी का खिताब दोबारा हासिल किया। इससे पहले भारत ने 1982 में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
- इस ऐतिहासिक सफलता के साथ टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया।
- यानी एशियाई खेलों में खिताबी जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया।
- टीम की इस उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया ने पुरस्कार की भी घोषणा की है।
- विजेता टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- यह सम्मान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय महिला हॉकी में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम है।
Tags:
खेल परिदृश्य
