- 4 अगस्त 2026 को रि:वाइल्ड और जेफ बेजोस अर्थ फंड ने संयुक्त रूप से ‘फीनिक्स प्रजाति परियोजना’ की शुरुआत की।
- इस पहल के तहत 30 देशों में पाई जाने वाली 100 गंभीर रूप से संकटग्रस्त या जंगल में विलुप्त हो चुकी प्रजातियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
- इसमें स्तनधारी, उभयचर, सरीसृप, पक्षी, मछलियां, अकशेरुकी जीव और पौधे शामिल हैं।
- इस परियोजना के लिए जेफ बेजोस अर्थ फंड और रि:वाइल्ड ने 10-10 करोड़ डॉलर देने का संकल्प लिया है।
- इसके अतिरिक्त, लियोनार्डो डिकैप्रियो, एज ऑफ यूनियन और टॉड ग्रेव्स फैमिली फाउंडेशन ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
- उल्लेखनीय है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो रि:वाइल्ड के सह-संस्थापक हैं, जबकि जेफ बेजोस अर्थ फंड की अध्यक्षता करते हैं।
Tags:
योजना/परियोजना
