- फिनलैंड के टैम्पेरे में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित 46वें अंतरराष्ट्रीय टैम्मेर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- 14 खिलाड़ियों के भारतीय दल ने कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
- महिला मुक्केबाजी में आरती धरियाल ने 54 किलोग्राम, अंकुशिता बोरो ने 65 किलोग्राम और अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं, पुरुष वर्ग में पवन बरवाल ने 55 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- फाइनल मुकाबलों में आरती धरियाल ने स्कॉटलैंड की स्टेफनी केरनाचन को 5-0 से शिकस्त दी। अंकुशिता बोरो ने इंग्लैंड की एला थॉम्पस्टोन को 4-1 से पराजित किया, जबकि अरुंधति चौधरी ने आयरलैंड की एवलिन आइवी इघारो को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
- भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग मंच पर देश का दबदबा एक बार फिर साबित किया।
Tags:
खेल परिदृश्य
.jpg)