- मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 20 नवंबर 2026 को एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया।
- बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई साल की मादा चीता केओएमजी 3 ने खुले जंगल में प्राकृतिक माहौल के बीच इन शावकों को जन्म दिया।
- इस नए जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें से 43 चीते भारत में ही पैदा हुए हैं।
- जानकारी के अनुसार, केओएमजी 3 ने प्रसव से पहले चार महीने से ज्यादा समय जंगल में बिताया था। बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता द्वारा भारत में शावकों को जन्म देने का यह पहला मामला है।
- वहीं, साल 2022 में शुरू हुए प्रोजेक्ट चीता के तहत खुले जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी घटना है।
- इस उपलब्धि को भारत में चीतों के प्रजनन और नए वातावरण के अनुकूल होने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- हालांकि, शावकों का जन्म एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन उनका सुरक्षित और स्वस्थ रहना आगे की चुनौतियों पर निर्भर करेगा।
Tags:
विविध