एशिया-प्रशांत सतत विकास लक्ष्य प्रति रिपोर्ट, 2021


  • 16 मार्च, 2021 को ‘एशिया और प्रशांत आर्थिक एवं सामारिक आयोग (ESCAP) द्वारा ‘एशिया-प्रशांत सतत विकास लक्ष्य प्रगति रिपोर्ट, 2012’ जारी की गई।
  • यह रिपोर्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र एवं इसके पांच उपक्षेत्रों में १७ सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की वर्तमान प्रगति और 169 लक्ष्यों की अपेक्षित प्रगति का साक्ष्य प्रस्तुत करती है।
  • इस रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों की क्षेत्रीय प्रगति पर पड़ने वाले कोविड-19 के प्रभावों का भी आकलन किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वर्ष 2030 तक 17 सतत विकास लक्ष्यों में से किसी एक की प्राप्ति की प्रगति संतोषजनक नहीं है।
  • यह क्षेत्र वर्तमान गति पर सतत विकास लक्ष्यों का मात्र 10% प्राप्त कर सकता है।
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र ने अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण (लक्ष्य 3) और उद्योग, नवाचार तथा अवसंरचना (लक्ष्य 9) में सर्वाधिक प्रगति की है।
  • गरीबी उन्मूलन (लक्ष्य 1), शून्य भूखमरी (लक्ष्य 2), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (लक्ष्य 4) और असमानता में कमी (लक्ष्य 10) में इस क्षेत्र में कुछ प्रगति की है।
  • पांच एशिया-प्रशांत उपक्षेत्रों की १७ सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है।
  • पूर्व एवं उत्तर-पूर्व एशिया की गरीबी उन्मूलन और सभी को स्वच्छा जल एवं स्वच्छता उपलब्ध कराना (लक्ष्य 6) में प्रगति संतोषजनक है।
  • स्थायी उद्योग एवं नवाचार में दक्षिण-एशिया की प्रगति अच्छी है।
  • कोविड-19 के कारण 14 एशिया-प्रशांत देशों में मातृ मृत्यु दर (MMR) में वृद्धि हो सकती है।
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बहुआयामी गरीब व्यक्तियों की वर्तमान संख्या 640 मिलियन है जो कि कोविड-19 के कारण अतिरिक्त 636 मिलियन बहुआयामी गरीब व्यक्तियों के जुड़ने से दोगुनी हो जाएगी।
  • इस क्षेत्र में वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में बेरोजगारी में 15 मिलियन की वृद्धि हुई।
  • एशिया-प्रशांत के लगभग आधे देशों में वर्ष 2020 में नकारात्मक आर्थिक वृद्धि दर्ज की गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

‘Mission Ornamental Fish 2031’

On September 3, 2026, Vice President C.P. Radhakrishnan released the strategic action plan for ‘Mission Ornamental Fish 2031’ at Agatti, Lak...

Popular Posts