संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थिति

  • 1 जनवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का कार्यकाल शुरू हुआ।
  • भारत आठवीं बार (1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78,1984-85, 1991-92 तथा 2011-12) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य बना है।
  • सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का कार्यकाल वर्ष 2021-22 तक (दो वर्ष के लिए) होगा।
  • भारत के साथ ही नॉर्वे, केन्या, आयरलैण्ड और मेक्सिको भी सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं।
  • जून, 2020 में हुए चुनाव में भारत को 192 मतों में से 184 मत प्राप्त हुए थे।
  • भारत का चुनाव एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हुआ है।
  • भारत, अगस्त, 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा तथा वर्ष 2022 में भी एक माह के लिए अध्यक्षता करेगा।
  • इन्हें भी जानें
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र संघ के ६ प्रमुख अंगों में से एक।
  • इसकी संरचना की व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद २३ में उल्लिखित।
  • इसके 5 स्थायी एवं 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
  • स्थायी सदस्यों में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किगडम, फ्रांस, रूसी संघ और चीन शामिल।
  • अस्थायी सदस्यों का चुनाव दो वर्षों के लिए होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

भारत का पहला वन्यजीव बायोबैंक

दार्जिलिंग चिड़ियाघर (Darjeeling Zoo) में भारत का पहला वन्यजीव बायोबैंक (Wildlife Biobank) खोला गया है।  यह बायोबैंक वन्यजीवों के जैविक संसा...

Popular Posts