प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना



  • 2 फरवरी, 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2021-22 में एक केंद्र प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना शुरू किये जाने की घोषणा की।
  • इस योजना पर अगले 6 वर्षों में 64180 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। इसके तहत प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता विकसित की जायेगी।
  • इसके माध्यम से विद्यमान राष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत बनाने एवं नए संस्थानों का निर्माण किया जायेगा, जिसमें नई पैदा होने वाली बीमारियों का पता लगाकर उनका इलाज किया जा सके।
  • यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अतिरिक्त होगी।
  • योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं–
  • 11 राज्यों के सभी जिले एवं 3382 ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों में एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित करना।
  • 17788 ग्रामीण और 11024 शहरी स्वास्थ्य और देखभाल केंद्रों की सहायता प्रदान करना।
  • 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक्स एवं 12 केंद्रीय संस्थानों की स्थापना करना।
  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), इसकी पांच क्षेत्रीय इकाइयों और 20 महानगरीय स्वास्थ्य निगरानी इकाइयों को मजबूत करना।
  • सभी जन-स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं को जोड़ने के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल का सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तार किया जायेगा।
  • 17 नए जन-स्वास्थ्य इकाइयों को क्रियात्मक बनाना और भारत के प्रवेश केंद्रों यथा, 32 हवाई अड्डों, 11 बंदरगाहों और 7 सीमा चौकियों पर 33 मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाना।
  • 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर और 2 मोबाइल अस्पतालों की स्थापना करना।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में एक क्षेत्रीय अनुसंधान प्लेटफॉर्म, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान, ९ बायो सेफ्टी लेवल ३ प्रयोगशालाएं और 4 क्षेत्रीय राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की स्थापना करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Lieutenant General Dhiraj Seth becomes the country's new Army Chief

On June 13, 2026, the Government of India announced the appointment of Lieutenant General Dhiraj Seth as the next Chief of Army Staff of the...

Popular Posts