चांग’ ई5 रोबोटिक लूनर प्रोब : चीन



  • 17 दिसंबर, 2020 को चीन के चांग’ई5 प्रोब का री-इन्ट्री कैप्सूल उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में उतरा।
  • री-इन्ट्री कैप्सूल अपने साथ चन्द्रमा के सतह की लगभग 1731 ग्राम चट्टान एवं मिट्टी के नमूनों को लाया।
  • ध्यातव्य है कि 2 दिसंबर, 2020 के पश्चिमी किनारे के मॉन्स र्यूमकेर (Mons Rucmker) के उत्तरी क्षेत्र में उतरा।
  • मॉन्स र्यूमकेर को ओशनस प्रोसेलरम (OCeanus Procellarum) अथवा तूफानों का महासागर (Ocean of Storms) कहा जाता है।
  • उक्त स्थल का चयन इसकी युवा भूभौतिक आयु के कारण किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर,2020 को दक्षिणी चीन के हैनान प्रांत स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-5 रॉकेट के माध्यम से चांग’ई5 रोबोटिक लूनर प्रोव का प्रक्षेपण किया गया था।
  • लांग मार्च-5 चीन का सबसे बड़ा और सर्वाधिक शक्तिशाली प्रमोचन यान है।
  • 20 मंजिला इमारत के आकार वाले लांग मार्च 5 रॉकेट ने चांग’ई प्रोब को पृथ्वी चंद्रमा अंतरण प्रक्षेपपथ में स्थापित किया था।
  • 8.2 टन वजनी चांग’ई5 प्रोब के 4 घटक हैं ऑर्बिटर, लैंडर, असेंडर और रीइन्ट्री कैप्सूल।
  • चांग-ई5 चीन के लूनर प्रोब फ्लीट का सबसे भारी और सबसे बड़ा अंतरिक्षयान है। 
  • चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के पश्चात चांग’ई5 प्रोब दो भागों में विभाजित हो गया; पहला ऑर्बिटर एवं री-इंट्री कैप्सूल, जो चंद्रमा की कक्षा में स्थित रहा और दूसरा, लैंडर-असेंडर संयोजन, जो चंद्रमा की सतह पर उतरा। 
  • चंद्रमा की सतह पर उतरने के पश्चात लैंडर-असेंडर ने चंद्रमा की सतह के २ मीटर नीचे की चट्टान और सतह की मिट्टी के नमूनों का संग्रह किया।
  • संग्रहित चट्टान एवं मिट्टी के नमूनों के साथ असेंडर चंद्रमा की सतह से उड़ान भरकर चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा कर रहे ऑर्बिटर एवं री-इंट्री वैâप्सूल से जुड़ गया और नमूनों को री-इन्ट्री वैâप्सूल को सौंप दिया।
  • चंद्रमा से चट्टान एवं मिट्टी के नमूने लाने वाला चीन विश्व का तीसरा देश (संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बाद) बन गया।
  • चांग’ई अगस्त, 1976 के बाद चंद्रमा की चट्टान एवं मिट्टी के नमूनों को पृथ्वी पर लाने वाला विश्व का पहला अंतरिक्षयान बन गया है।
  • उल्लेखनीय है कि अगस्त, 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के मानवरहित अंतरिक्षयान लूना-24 चंद्रमा के 170.1 ग्रम नमूनों को पृथ्वी पर लाया था।
  • चांग’ई5 21वीं शताब्दी में चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला चीन की तीसरा अंतरिक्षयान (चांग’ई-3 और चांग’ई-4 के बाद) है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Living Planet Report 2026

The World Wide Fund for Nature (WWF) and the Zoological Society of London (ZSL) published the ‘Living Planet Report 2026’ on October 8, 2026...

Popular Posts