तुर्की का राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम



  • 9 फरवरी, 2021 को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायिप इरदोजन (Recep Tayip Erdogan) ने तुर्की के 10 वर्षीय ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम’ का अनावरण किया।
  • तुर्की के इस अंतरिक्ष कार्यक्रम के निम्नलिखित लक्ष्य हैं-
  • अगली पीढ़ी के उपग्रह के विकास के क्षेत्र में विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम एक ट्रेडमार्क का सृजन करना।
  • एक क्षेत्रीय स्थिति और समय प्रणाली विकसित करना।
  • अंतरिक्ष तक पहुंच प्रदान करना और एक स्पेसपोट स्थापित करना।
  • अंतरिक्ष मौसम या मौसम विज्ञान में निवेश करके अंतरिक्ष में क्षमता वृद्धि करना।
  • खगोलीय प्रेक्षण वेंâद्रों की स्थापना करना।
  • तुर्की के अंतरिक्ष उद्योग के पारितंत्र का विकास करना
  • एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जोन की स्थापना करना।
  • अंतरिक्ष अध्ययनों के क्षेत्र में तुर्की के प्रभावी एवं सक्षम मानव संसाधनों का विकास करना।
  • एक तुर्की नागरिक को अंतरिक्ष में भेजना।
  • उक्त कार्यक्रम का प्राथमिक एवं सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य तुर्की गणराज्य की स्थापना के 100वें वर्ष 2023 में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारना है।
  • उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2021 में प्रक्षेपित तुर्कसैट-v उपग्रह के साथ ही तुर्की के सक्रिय संचार उपग्रहों की संख्या 4 है।
  • तुर्की के पहले स्वदेश में उत्पादित संचार उपग्रह का प्रक्षेपण वर्ष २०२२ में किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि तुर्की ने वर्ष 2018 में तुर्की अंतरिक्ष एजेंसी (TUA)  की स्थापना की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

PM E-Drive Scheme

PM E-Drive Scheme has been launched by Union Minister H. D. Kumaraswamy. This initiative will accelerate the adoption of electric vehicles (...

Popular Posts