लैंडिंग क्रॉफ्ट यूटिलिटी एल-58 नौसेना में शामिल

  • 18 मार्च, 2021 को पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह) में आयोजित एक समारोह में मार्क-IV श्रेणी के आठवें एवं अंतिम पोत लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) एल-58 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • एल-58 पोत की लंबाई 63 मीटर और अधिकतम गति 15 नॉट (28 किमी./घंटा) है।
  • यह पोत दो एमटीए 4000 सीरीज इंजन, उन्नत एकीकृत बिज प्रणाली (IBS), उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मंजर (ESM), अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफार्म प्रबंधन प्रणाली (IPMS) से सुसज्जित है।
  • इस पोत का मुख्य हथियार दो स्वदेश में निर्मित 30 एमएमसीआरएन 91 गन है।
  • इस पोत को गॉर्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित किया गया है।
  • कृशान के. यादव इस पोत के कमांडिंग ऑफिसर होंगे और इस पोत पर 5 अधिकारी एवं 50 नाविकों का एक दल तैनात होगा।
  • एल-58 एक उभयचर पोत है जो अपने चालक दल के अतिरिक्त 160 सैनिकों को ले जाने में सक्षम है।
  • 900 टन की भार वहन क्षमतावाला यह पोत विभिन्न प्रकार के लड़ाकों वाहनों जैसे मुख्ययुद्धक टैंक, बख्तबंद वाहन, ट्रक इत्यादि वहन करने में सक्षम है।
  • एल-58 को पोर्ट ब्लेयर में तैनात किया जाएगा और इसका उपयोग खोज एवं बचाव, आपदा राहत, तटीय गश्ती एवं निगरानी अभियानों जैसी विविध गतिविधियों में किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

31st Chief of Army Staff of the Indian Army

On June 30, 2026, General Dheeraj Seth assumed office as the 31st Chief of the Army Staff of the Indian Army. He succeeded General Upendra D...

Popular Posts