प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-10-2021)

प्रश्न:-


1. नूरजहाँ किस मुगल सम्राट की पत्नी थी?
(a) अकबर (b) औरंगजेब
(c) जहाँगीर (d) शाहजहाँ

2. प्लासी का युद्ध वर्ष .......... में लड़ा गया था।
(a) 1657 (b) 1707
(c) 1757 (d) 1807

3. पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध किस वर्ष शुरू हुआ?
(a)   1961         (b)  1965
(c)    1972         (d) 1999

4. भारतीय संविधान में निहित शक्तियों का सिद्धांत -------- संविधान से लिया गया है।
(a) फ्रांसीसी (b) कनाडाई
(c) रूसी (d) ब्रिटिश

5. भारतीय संविधान में कितने भाग हैं?
(a) 22 (b) 32
          (c) 42 (d) 52

6. निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति में राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करते हैं?
(a) उपराष्ट्रपति (b) लोकसभा अध्यक्ष
(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश (d) अटॉर्नी जनरल
7. पृथ्वी का औसत तापमान क्या है ?
(a)  6 डिग्री सेल्सियस (b) 16 डिग्री सेल्सियस 
(c) 26 डिग्री सेल्सियस (d) 36 डिग्री सेल्सियस 

8. कहाँ पर भागीरथी और अलकनंदा नदी के मिलने से गंगा बनती है?
(a) देव प्रयाग  (b) कर्ण प्रयाग
(c)  गंगोत्री  (d) रूद्रप्रयाग

9. भारतीय रि़जर्व बैंक के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे?
(a) सी. डी. देशमुख (b) सचिन्द्र रॉय
(c) एस. मुखर्जी (d) इनमें से कोई नहीं

10. जडत्व (जड़ता) क्या है?
(a) वर्तमान स्थिति में होने वाले परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति।
(b) किसी शरीर को त्वरण प्रदान करने की प्रवृत्ति।
(c) किसी शरीर को विश्राम में लाने की प्रवृत्ति।
(d) उसके वर्तमान अवस्था को परिर्वितत करने की प्रवृत्ति।

उत्तर :-


1. (C) नूरजहाँ मुगल सम्राट जहाँगीर की पत्नी थी उसका मूलनाम ‘‘मेहरुन्निसा’’ था। मेहरुन्निसा को जहाँगीर ने सर्व प्रथम नौरोज त्योहार के अवसर पर देखा और उसके सौन्दर्य पर मुग्ध होकर जहाँगीर ने मई,1611 ई. में उससे विवाह कर लिया। विवाह के पश्चात् जहाँगीर ने उसे ‘नूरमहल’ एवं ‘नूरजहाँ’ की उपाधि प्रदान की। यद्यपि नूरजहाँ का विवाह 17 वर्ष की आयु में अलीकुली बेग नामक साहसी ईरानी युवक से हुआ था। जहाँगीर द्वारा शेर अफगान की उपाधि उसे प्रदान की गयी थी किन्तु जहाँगीर के दूतों ने 1607 ई. में इसे मार डाला। इस प्रकार जहाँगीर की शादी 1611 ई. में एक विधवा महिला के साथ हुई।

2. (C) प्लासी का युद्ध 1757 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और अंग्रेजों के मध्य हुआ। इसमें अंग्रेजी सेना का नेतृत्व रॉबर्ट क्लाइव ने किया। नवाब की सेना में मीरजाफर एवं रायदुर्लभ ने धोखा दिया एवं उन्होंने युद्ध लड़ा ही नहीं। फलस्वरूप अंग्रेजी सेना विजयी हुई और अंग्रेजों ने मीरजाफर को बंगाल का नवाब नियुक्त किया। 
जबकि 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र मुअज्जम बहादुर शाह प्रथम की उपाधि के साथ बादशाह बना।

3. (D) कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई-जुलाई, 1999 में कश्मीर के कारगिल जिले में हुआ था। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी। कारगिल वर्तमान में संघ शासित क्षेत्र बनाए गए लद्दाख क्षेत्र का एक जिला है। 

4. (B) भारतीय संविधान में निहित शक्तियों का सिद्धांत कनाडा के संविधान से लिया गया है। यद्यपि ‘निहित शक्तियों के सिद्धांत’ का सर्वप्रथम आविर्भाव संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से हुआ है। ‘निहित शक्तियों के सिद्धांत’ को ‘अवशिष्ट विषय’ के रूप में परिभाषित किया गया है जिसका अभिप्राय यह है कि कालान्तर में यदि कोई नवीन विषय उभरकर सामने आता है तो उसे ‘अवशिष्ट विषय’ की सूची में रखा जायेगा जिस पर कानून बनाने का अधिकार केवल संघ को होगा। कनाडा में भी इस प्रकार के विषय पर कानून बनाने का अधिकार केवल संघ को है। 

5. (A) भारत, संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक प्रभुता सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य है। यह गणराज्य भारत के संविधान के अनुसार शासित है। भारत का संविधान, संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसमें वर्तमान में संख्या की दृष्टि से 448 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ हैं और ये 25 भागों में विभाजित है। जबकि सवैंधानिक दृष्टि से अभी भी भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में विभाजित थे इसमें केवल 12 अनुसूचियाँ हैं।

6. (C) संविधान के अनुच्छेद 60 के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति को कार्यपालन और संविधान की रक्षा की शपथ दिलाता है। मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय के श्रेष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ दिलाया जाता है।

7. (B) पृथ्वी का औसत तापमान 16 डिग्री सेल्सियस (61डिग्री फारेनहाइट) है। लेकिन वर्ष भर समुद्र, पवन धाराओं और मौसम की स्थिति के आधार पर दुनिया भर में तापमान काफी भिन्न होता है ग्रीष्मकाल और सर्दियों में तापान्तर बहुत अधिक होता है। इसके अलावा, तापमान भूमध्य रेखा के समीप उच्च और ध्रुवों के पास कम होते हैं। 

8. (A) देवप्रयाग भारत के उत्तराखण्ड में स्थित एक नगर एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यहाँ पर भागीरथी और अलकनन्दा नदियाँ मिलती हैं, इन्हीं नदियों के संगम के बाद इस नदी को आगे गंगा के नाम से जाना जाता है। मान्यतानुसार यहाँ देवशर्मा नामक एक तपस्वी ने कड़ी तपस्या की थी, जिसके नाम पर इस स्थान का नाम देवप्रयाग पड़ा। रूद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी अलकनंदा में मिलती है। कर्णप्रयाग में पिंडार नदी अलकनंदा में मिलती है।

9. (A) रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पहले भारतीय गवर्नर सर सी. डी. देशमुख (11 अगस्त 1943 से 30 जून 1949) थे। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के प्रथम गवर्नर सर ओसबर्न (1 अप्रैल 1935-30 जून 1935) थे। वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास बनाये गये हैं। उन्होंने 25वें आ.बी.आई. गवर्नर के रूप मेें 11 दिसम्बर 2018 को पदभार ग्रहण किया। 

10. (A) जड़त्व (Inertia) किसी वस्तु का वह गुण है, जिसके कारण वह अवस्था परिवर्तन अर्थात् किसी निकाय द्वारा लगाये गये बल का विरोध करता है। वस्तुओं की इस प्रवृत्ति का नाम ‘जड़त्व/जड़ना’ गैलीलियो द्वारा दिया गया है। वस्तु का जड़त्व उसके द्रव्यमान पर निर्भर करता है। द्रव्यमान जितना अधिक होगा वस्तु में जड़त्व अर्थात् बल का विरोध करने की प्रवृत्ति या क्षमता उतनी ही अधिक होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Savita Punia becomes the most experienced player in Indian women's hockey

Veteran Indian women's hockey goalkeeper Savita Punia created history on September 21, 2026. As she took the field for the Pool B match ...

Popular Posts