प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(08-09-2021)


प्रश्न:-


1. निम्नलिखित में से किस हड़प्पा-स्थल में बंदरगाह था?
(a) हड़प्पा (b) मोहनजोदड़ो
(c) लोथल (d) आलमगीरपुर

2. किस सम्राट ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद के लिए स्थानांतरित की थी?
(a) औरंगजेब (b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) शेर शाह सूरी (d)  चंगेज खान

3. वर्ष 1498 में, किस पुर्तगाली अन्वेषक ने यूरोप से भारत के लिए एक नए समुद्री मार्ग की खोज की थी?
(a) वास्को डिगामा (b) क्रिस्टोफर कोलंबस
(c) सर फ्रांसिस ड्रेक (d)  जॉन कोबोट

4. संविधान सभा के पहले अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
(a) बी आर अंबेडकर (b) जवाहरलाल नेहरू
(c) राजेन्द्र प्रसाद (d)  डॉ. साqच्चदानंद सिन्हा

5.     निम्नलिखित में से किस अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के चार पूर्वोत्तर राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का विशेष प्रावधान है?
(a) प्रथम अनुसूची (b) दूसरी अनुसूची
(c) तीसरी अनुसूची (d)  छठवीं अनुसूची

6. हमारे संविधान के अनुसार भारत............... है।
(a) एक धार्मिक राष्ट्र (b) एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र
(c) एक पूंजीवादी राष्ट्र (d)  एक धनिकतंत्रवादी राष्ट्र

7. यदि किसी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची से निकालना हो तो ऐसा करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
(a) राष्ट्रपति    (b) संसद
(c) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग    (d)  संघ के मंत्रिपरिषद

8. निम्नलिखित में से लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष का नाम बताइए?
(a) सुषमा स्वराज (b) मारग्रेट अल्वा
(c) मीरा कुमार (d)  सरोजनी नायडू

9. निम्नलिखित में से किस राज्य में मैंग्रोव वन का सबसे अधिक क्षेत्र है?
(a) राजस्थान (b) उत्तर प्रदेश
(c) सिक्किम (d)  प. बंगाल

10. इनमें से कौन सा एक भारतीय बैंक नहीं है?
(a) एक्सिस बैंक  (b) एचडीएफसी बैंक
(c) आई सी आई सी आई बैंक  (d)  एचएसबीसी बैंक

उत्तर :-

1. (C) लोथल भोगवा नदी (गुजरात) के किनारे स्थित था। यह हड़प्पा कालीन प्रमुख बंदरगाह नगर था। इस स्थल की खुदाई डॉ. एस. आर. राव. के नेतृत्व में 1955 ई. में की गयी थी। 

2. (B) मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद के लिये स्थानान्तरित की थी। मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली सल्तनत में तुगलक वंश का शासक था। राजगद्दी पर बैठने के बाद मुहम्मद बिन तुगलक ने कुछ महत्वपूर्ण कार्य किये, जैसे दोआब क्षेत्र में कर वृद्धि (1326–27  ई.) राजधानी परिवर्तन (1326–27  ई.), सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन (1329–30 ई.) तथा खुरासन और कराचिल का अभियान आदि।

3. (A) पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा यूरोप से केप ऑफ गुड होप (अफ्रीका) होते हुए 17 मई 1498 ई. को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बंदरगाह पहुँचा। इस प्रकार वास्कोडिगामा ने यूरोप और भारत के बीच नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के शासक जमोरिन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया।

4. (D) 9 दिसम्बर, 1946 ई. को संविधान की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। डा. सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया।  दिसंबर, 1946 को डा. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

5. (D) छठवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के चार पूर्वोत्तर राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का विशेष प्रावधान है। जबकि अन्य विकल्पों में प्रथम अनुसूची, संघ एवं संघ में शामिल राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों का उल्लेख है। दूसरी में राष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपालों, उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, संसद तथा राज्य विधानमण्डलों के अधिकारियों आदि के वेतन के सम्बन्ध में उपबन्ध किया गया है वहीं अनुसूची पांच में अनुसूचित क्षेत्रों, अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण के बारे में उपबन्ध किया गया है।

6. (B) भारतीय संविधान की प्रस्तावना स्पष्ट करती है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा प्रस्तावना में ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द को जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त मूल अधिकारों के अन्तर्गत भी व्यक्ति को अनु. 25 से 28 तक धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करते है।

7. (B) किसी जनजाति को अनुसूचित जनजाँति की सूची से निकालने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 342(2) के तहत संसद को प्राप्त है, जबकि किसी जनजाति को अनुसूचित जनजाति राष्ट्रपति द्वारा घोषित किया जाता है।

8. (C) भारत की प्रथम महिला लोक सभाध्यक्ष मीरा कुमार बनी। उन्होंने 15वीं लोक सभा के दौरान 4 जून 2009 से 18 मई 2014 तक यह पद धारण किया था। सन् 1945 में बिहार में जन्मी मीरा कुमार प्रसिद्ध भारतीय नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री जगजीवन राम की पुत्री है। 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला हैं।

9. (D) मैंग्रोव उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशो की समुद्र तटवर्ती, मुहानो, क्षारीय दलदलो व दलदली मैदानों की विशिष्ट पारिस्थितिकी वाले क्षार सहवानिकी क्षेत्र हैं। 
भारत के तटीय राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के मैंग्रोव वनों का लगभग आधा भाग पश्चिम बंगाल के सुन्दर वन में है।

10. (D) एच एस बी सी बैंक एक विदेशी बैंक है जबकि एक्सिस बैंक, (स्थापना-1997 मुख्यालय-मुबंई), एचडीएफ सी बैंक (स्थापना-1994 मुख्यालय-मुंबई), आईसीआईसीआई बैंक (स्थापना-1994 मुख्यालय- मुंबई) तीनों भारतीय बैंक है।





Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Indian women's hockey team wins Asian Games gold medal by defeating China.

The Indian women's hockey team clinched the gold medal by defeating China 1-0 in the Asian Games final held in Nagoya, Japan, on October...

Popular Posts