प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-09-2021)


प्रश्न:-


1. कौन सा नियम यह कहता है कि बुरा पैसा संचरण में अच्छा पैसा बाहर करता है?
(a) वाग्नर्स का निमय
         (b) ग्रिम का नियम
(c) ग्रेशम का नियम        
       (d) केयन का नियम

2. निम्नलिखित में से कौन सी संस्था ‘वल्र्ड बैंक’ के नाम से भी जानी जाती है?
(a) इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकस्ट्रक्शन एंड डिवलपमेण्ट
(b) इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड
(c)  यूनिसेफ
(d) आई एफ सी
3. पारसेक किसकी मापन इकाई है?
(a) तारों की सघनता
(b) खगोलीय दूरी
(c) खगोलीय पिंडो की चमक
(d) विशालकाय तारों का कक्षकीय वेग

4. पानी का घनत्व............ पर सर्वाधिक होता है।
(a) 12 अंश सेल्सियस
         (b) 8 अंश सेल्सियस
(c) 4 अंश सेल्सियस
       (d) 0 अंश सेल्सियस

5. NaCl में..........होता है।
(a) अध्रुवीय बंध
        (b) ध्रुवीय सहसंयोजी आबंध
(c) धात्विक बंध
        (d) आयनिक बंध

6. ऐसीटिक ऐसिड को..........कहा जाता है।
(a) कास्टिक सोडा
        (b) स्पिरिट
(c) बेकिंग सोडा
       (d) सिरका

7. बेरीबेरी रोग निम्नलिखित में से किसकी कमी के कारण होता है ?
(a) विटामिन B2
         (b) विटामिन B1
(c) विटामिन B12
         (d) विटामिन E 

8. ट्रांसफॉर्मर इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी कार्य कर सकता है
(a) प्रत्यावर्ती वोल्टेज को बढ़ा सकता है
(b) प्रत्यावर्ती धारा को बढ़ा सकता है
(c) प्रत्यावर्ती ऊर्जा को बढ़ा सकता है
(d) प्रत्यावर्ती वोल्टेज को कम कर सकता है

9. निम्नलिखित में से 1 किलोबाईट के तुल्य होता है? 
(a) 128 बाईट्स
       (b) 256 बाईट्स
(c)  512 बाईट्स
       (d) 1024 बाईट्स

10. आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला है -
(a)     जौनपुर
        (b) प्रतापगढ़
(c)     रायबरेली
        (d)  सुल्तानपुर


उत्तर :-

1. (C) हेनरी अष्टम कालीन ब्रिटिश सरकार के आर्थिक सलाहकार, महारानी एलिजाबेथ के प्रथम मुद्रानिर्भरता तथा ब्रिटिश रॉयल एक्सचेंज के संस्थापक सर थॉमस ग्रेशम एक विशिष्ट आर्थिक सिद्धांत (सन् 1560) के उद्भावक माने जाते है। सर थॉमस ग्रेशम के शब्दों में इस सिद्धान्त का वर्तमान संशोधित स्वरूप निम्नलिखित है ‘‘यदि सभी परिस्थितियाँ यथावत रहें तो बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को प्रचलन से निकाल बाहर करती है।

2. (A) वल्र्ड बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. सयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इसका दूसरा नाम ‘अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निमाण एवं विकास बैंक (IBRD) है। IBRD /विश्व बैंक की स्थापना 1944 में ब्रेटनवुड्स समझौते के तहत हुई और 27 दिसबंर 1945 को इसका उद्घाटन हुआ, इसको विश्व बैंक भी कहा जाता है।
विश्व बैंक समूह में पांच संस्थाये है।
IBRD - The international bank for Reconstructions Developemnt
IDA -        International Development Association
IFC    -       International finance Corporation
MIGA - Multilateral Investment Guarantee Agency
ICSID - International Center for Settelement of Investment Disputes
- इंटरनेशनल मानिटरी फंड को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष कहते हैं इसकी स्थापना 1945 में वाशिंगटन डी.सी. मेें हुई।
- यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयार्क (अमेरिका) में है।
- IFC को अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम कहते हैं। 20 जुलाई, 1956 में इसकी स्थापना हुई एवं इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में स्थित है।

3. (B) पारसेक खगोलीय दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई है। 1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष
1 प्रकाश वर्ष = 9.461e+15 मीटर

4. (C) जल का घनत्व अधिकतम 4°C पर होता है। तापमान घटने पर जल जमकर बर्फ बन जाता है और इसका घनत्व कम हो जाता है तथा इसका आयतन 9% बढ़ जाता है। जिसके कारण बर्फ जल के ऊपर तैरती है। इस परिघटना के कारण जल में रहने वाले जीव आंशिक रूप से जमें हुए एक तालाब के अंदर रह सकते हैं क्योंकि तालाब के तल की अपेक्षा जल का तापमान 4°C के आसपास होता है।

5. (D) ‘NaCl’ में आयनिक बन्ध होता है क्योंकि सोडियम (Na) पर धन आयन (Na+) होता है और क्लोरीन (Cl) पर ऋण आयन (Cl-) होता है, जिसके  कारण दोनों के बीच एक आकर्षण बल कार्य करने लगता है फलस्वरूप दोनों के बीच आयनिक बंध बन जाता है। आयनिक बन्ध एक रासायनिक बन्ध है जो दो विपरीत आवेश तथा इलेक्ट्रोस्टैटिक आकर्षण के कारण निर्मित होता है जिसके फलस्वरूप लवण का निर्माण होता है।

6. (D) ऐसीटिक एसिड को सामान्यत: सिरका कहा जाता है इसका अणु सूत्र CH3COOH होता है।
कास्टिक सोडा- सोडियम हाइड्राक्साइड एक उच्च कोटि का क्षार है। जिसका रासायनिक सूत्र NaOH है। इसे धावन सोडा भी कहते है। इसका उपयोग लुगदी और कागज, वस्त्र, पेयजल, साबुन और डिटर्जेन्ट के निर्माण में तथा नालियों की सफाई के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
स्पिरिट- यह एक कार्बनिक यौगिक है।
बेकिंग सोडा- सोडियम बाई कार्बोनेट एक अकार्बनिक यौगिक है। इसे मीठा सोडा या खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा) भी कहते है। इसका अणुसूत्र NaHCO3 है।

7. (B) विटामिन बी1 या थाइमिन भोजन में पाए जाने वाला एक आहार अनुपूरक विटामिन है। थाइमिन की कमी से बेरीबेरी रोग हो जाता है। विटामिन बी1 कार्बोहाइड्रेट की उपापचय के लिए आवश्यक है। इस विटामिन का निर्माण शरीर में नहीं होता, इसलिए थाइमिन को एक आवश्यक पोषक तत्व के रूप में भोजन से प्राप्त किया जाता है। यह प्रमुख खाद्य स्रोतों में सभी अनाज, मांस और मछली में शामिल होता है।

8. (C) ट्रांसफार्मर एक ऐसा उपकरण है, जो विद्युत ऊर्जा को एक र्सिकट से दूसरे र्सिकट में बिना आवृत्ति बदले ट्रांसफर करता है। ट्रांसफार्मर केवल प्रत्यावर्ती धारा पर ही कार्य करता है। यह प्रत्यावर्ती वोल्टेज को कम कर सकता है या बढ़ा सकता है, किन्तु यह प्रत्यावर्ती ऊर्जा को बढ़ा नहीं सकता है।

9. (D) कम्प्यूटर के मेमोरी (स्मृति) की माप बिट, निबल तथा बाइट में की जाती है। बिट कम्प्यूटर की सबसे छोटी इकाई है। कम्प्यूटर मेमोरी मापने के लिए निम्न पैमानों का प्रयोग होता है-
1 निबल = 4 बिट
1 बाइट = 8 बिट = 2 निबल
1 किलोबाइट (KB) = 210 बाइट = 1024 बाइट
1 मेगाबाइट (MB) = 210 किलोबाइट = 1024 किलोबाइट
1 गीगाबाइट (GB) = 210 मेगाबाइट = 1024 मेगाबाइट

10. (B) आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला प्रतापगढ़ है। प्रतापगढ़ के कुण्डा और कालाकांकर में आंवला के लिए फल पट्टी विकास योजना चलाई जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Japan's new prime minister

Liberal Democratic Party leader Shigeru Ishiba will become the next Prime Minister of Japan. Mr Ishiba has won the second round against hard...

Popular Posts