प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(23-09-2021)

प्रश्न:-


1. ‘‘मैत्री एक्सप्रेस’’ भारत ने इस जगह के लिए शुरु की 
(a) इस्लामाबाद (b) कराची
(c) ढाका (d) काठमांडू

2. किस मौलिक अधिकार का लक्ष्य है, सामाजिक विभेद उन्मूलन करना?
(a) समानता का अधिकार
(b) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
(c) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(d) स्वतंत्रता का अधिकार

3. भारत का संविधान भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति का अधिकार ........... को देता है–
(a) प्रधानमन्त्री (b) राष्ट्रपति
(c) मुख्य न्यायाधीश (d) राज्य सभा

4. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
(a) 21 वर्ष (b) 25 वर्ष
(c) 30 वर्ष (d) 35 वर्ष

5. आजादी के बाद से भारत में कितनी बार आपातकाल स्थिति घोषित की गई है?
(a) तीन बार (b) एक बार
(c) दो बार (d) चार बार

6. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
(a) बीजिंग (b) शंघाई 
        (c) मुम्बई (d) मास्को

7. भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधन संस्थान कहाँ पर स्थित है?
(a) झाँसी (b)कानपुर 
(c) लखनऊ (d) जबलपुर

8. रियो ओलम्पिक 2016 में भारतीय दल के समापन में ध्वज वाहक कौन था?
(a) अभिनव बिंद्रा (b) साक्षी मलिक
(c) पी.वी. सिंधु (d) सुशील कुमार

9. संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?
(a) रियाल (b) दिरहम
(c) दिनार (d) डॉलर

10. 16 सितम्बर को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(a) विश्व ओजोन दिवस
(b) विश्व साक्षरता दिवस 
(c) विश्व एड्स दिवस
(d) विश्व मानवाधिकार दिवस

उत्तर :-

1. (C) ‘मैत्री एक्सप्रेस’ भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली एक साप्ताहिक रेलगाड़ी है। यह 14 अप्रैल 2008 से आरम्भ हुई। यह भारत के कोलकाता से बांग्लादेश के ढाका तक की ट्रेन सेवा है। 

2. (A) भारतीय संविधान के भाग 3 के अन्तर्गत अनु. 12 से लेकर 35 तक मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है। इन्हीं मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत अनुच्छेद 14 से 18 तक समता के अधिकार का उल्लेख है। अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता को समाप्त करने की व्यवस्था और किसी भी रूप में इसका आचरण निषिद्ध करता है। अस्पृश्यता से उपजी निर्योग्यता को लागू करना अपराध होगा, जो विधि अनुसार दंडनीय होगा। 

3. (B) भारत का संविधान भारत महान्यायवादी की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रपति को देता है। महान्यायवादी भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है। यह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करता है यह किसी सदन में अथवा उनकी समितियों में बोल सकता है। किन्तु उसे मत देने का अधिकार नहीं है।

4. (B) भारत का प्रधानमंत्री बहुमत दल का नेता तथा मंत्रिपरिषद् का सदस्य होता है अर्थात् वह राज्य सभा या लोकसभा का सदस्य होता है। राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष तथा लोक सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 25 वर्ष निर्धारित है। अत: स्पष्ट है कि भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। 

5. (A) अनु. 352 में प्रावधान है कि यदि राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाये कि युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण भारत या उसके राज्य क्षेत्र के किसी भाग की सुरक्षा संकट में है तो वह पूरे भारत या किसी राज्य क्षेत्र में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर सकता है।

6. (A)  एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक की स्थापना 25 दिसम्बर, 2015 को हुई। इसका मुख्यालय बीजिंग में है। जनवरी, 2016  में इसने कार्य करना शुरू किया। भारत इसका संस्थापक सदस्य देश है। इसके वर्तमान अध्यक्ष जिन लिकुन है।

7. (A)  भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान – झाँसी 
भारतीय चीनी प्रौद्योगिकी संस्थान – कानपुर
भारतीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान – लखनऊ
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान – भोपाल  

8. (B)  रियो ओलम्पिक 2016 में भारतीय दल का ध्वज वाहक क्रमश: उद्घाटन के समय अभिनव बिंद्रा तथा समापन के समय साक्षी मलिक थी। भारत को इस खेल आयोजन में दो पदक मिले। प्रथम साक्षी मलिक (कुश्ती), द्वितीय पी.वी. सिंधु (बैटमिंटन) को प्राप्त हुआ। 

9. (B) 
देश राष्ट्रीय मुद्रा
संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
कतर रियाल
इराक दिनार
हाँगकाँग डॉलर 

10. (A) 
           दिनांक दिवस
           8 सितम्बर विश्व साक्षरता दिवस
          16 सितम्बर विश्व ओजोन दिवस 
          1 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस
          10 दिसम्बर विश्व मानवाधिकार दिवस 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC PET 27 Set Solved & Practice Book Hindi Medium

UPSSSC PET 27 Set Solved & Practice Book Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts