दो और भारतीय समुद्र तटों को मिला प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन

  • संसाधनों के समग्र प्रबंधन के जरिये प्राचीन तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिकी प्रणालियों की रक्षा करने और उसका संरक्षण के लिए भारत की प्रतिबद्धता की एक अन्‍य स्‍वीकृति के तहत इस साल दो नए समुद्र तटों-तमिलनाडु में कोवलम और पुदुचेरी में इडेन-को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल 'ब्लू फ्लैग' प्रमाणन प्रदान किया गया है।
  • फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंट एजुकेशन इन डेनमार्क (एफईई) वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल- ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान करता है। 
  • उसने 8 नामांकित समुद्र तटों शिवराजपुर-गुजरातघोघला-दीव, कासरकोड एवं पदुबिद्री-कर्नाटक, कप्पड-केरल, रुशिकोंडा-आंध्र प्रदेशगोल्डन-ओडिशा और राधानगर-अंडमान एवं निकोबार के लिए दोबारा प्रमाणन भी दिया है। 
  • इन समुद्र तटों को पिछले साल ब्लू फ्लैग प्रमाण पत्र दिया गया था।
  • पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारत के तटीय क्षेत्रों के 'सतत विकास' के क्रम में एक अत्यधिक प्रशंसित एवं प्रमुख कार्यक्रम बीच एनवायर्नमेंट एंड एस्‍थेटिक्‍स मैनेजमेंट सर्विसेज (बीईएएमएस) शुरू किया है। 
  • यह भारत के तटीय क्षेत्रों के सतत विकास के लिए पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आईसीजेडएम दृष्टिकोण के तहत शुरू की गई एक पहल है। इसका मुख्‍य उद्देश्य संसाधनों के समग्र प्रबंधन के जरिये प्राचीन तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण करना है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त एवं प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल 'ब्लू फ्लैग' प्रमाणन हासिल करना था। यह प्रमाणन अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा प्रदान किया जाता है जिसमें आईयूसीएन, यूनडब्‍ल्‍यूटीओ, यूएनईपी, यूनेस्‍को आदि सदस्यों को शामिल किया गया था। 
  • एफईई डेनमार्क हर समय 33 सख्त अनुपालन मानदंडों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करता है। 
  • लहराता हुआ 'ब्लू फ्लैग' इन 33 सख्‍त मानदंडों और समुद्र तट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए 100 प्रतिशत अनुपालन का संकेत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC PET 27 Set Solved & Practice Book Hindi Medium

UPSSSC PET 27 Set Solved & Practice Book Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts