प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(28-09-2021)

प्रश्न:-

1.  किस साम्राज्य को हिन्दुत्व का स्वर्ण युग माना जाता है?
(a) मौर्या (b) मुगल
(c) गुप्त (c) चोला

2. प्रसिद्ध ‘हवा महल’ राजस्थान के किस शहर में है ?
(a)  अजमेर (b) जोधपुर
(c) जयपुर (c) कोटा 

3. छत्रपति संभाजी (1680-1688 ई.) किस वंश का शासक था?
(a) मराठा (b) नंदा
(c) हर्याका (c) मौर्या

4. ‘‘इंकलाब जिन्दाबाद’’ का नारा किसने दिया?
(a) सुभाष चन्द्र बोस (b)बाल गंगाधर तिलक
(c)भगत सिंह (c) सुखदेव

5. शांतिनिकेतन का निर्माण किसने किया था?
(a) गुरु रामदास (b) महाराजा प्रताप सिंह
(c) रबिन्द्रनाथ टैगोर (c) ब्रिटिश सरकार

6. निम्नलिखित में से.............को छोड़कर अन्य सभी राज्य सूची के भाग हैं–
(a) भूमि (b) वायुसेवा
(म्) शराब (c) पुलिस

7. भारत के संविधान में, मौलिक अधिकारों के अनुसार बंधुआ मजदूरी पर रोक, .......... है–
(a) समता का अधिकार 
(b) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
(c) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(c) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

8. इनमें से कौन सी एक भारतीय भाषा नहीं है?
(a) सिंधी (b) सिख
(c) कन्नड़ (c) कोकणी

9. किस ग्रह के अधिकतम उपग्रह है?
(a) बृहस्पति (b) पृथ्वी
(c) वरूण (c)  शनि

10. जापान को ‘लैंड ऑफ द राईजिंग सन’ क्यों कहा जाता है?
(a) सूर्यास्त होते ही सूर्योदय हो जाता है
(b) जापान में दिन भर सूर्य आकाश में पूर्व दिशा में ही रहता है
(c)चूंकि जापान विश्व में ऐसा देश है जो पूर्व में सबसे अंतिम छोर पर है, अत: वहाँ सूर्योदय सबसे पहले होता है
(c) सूर्य की किरणें समुन्द्र के जल से अपवर्तित होकर जापान में सूर्योदय को अत्याधिक सुन्दर बना देती हैं


उत्तर :-

1. (C) गुप्त वंश की स्थापना श्रीगुप्त (240-280 ई.) ने की थी। गुप्त वंश के शासकों में चन्द्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त द्वितीय, कुमार गुप्त आदि प्रमुख शासक हुए। सांस्कृतिक उपलब्धियों के कारण गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल कहा जाता है। समुद्र गुप्त का दरबारी कवि हरिषेण था, जिसने इलाहाबाद प्रशस्ति लेख की रचना की थी। चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय चीनी बौद्ध यात्री फाहियान आया था। चन्द्रगुप्त के दरबार में संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध कवि कालिदास, आयुर्वेदाचार्य धन्वन्तरि, आर्यभट्टीयम और सूर्यसिद्धान्त ग्रंथ के लेखक आर्यभट्ट के अतिरिक्त वाराहमिहिर, बह्मगुप्त आदि प्रमुख विद्वान रहते थे।

2. (C) चूने, लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित हवा महल राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। इसे सन् 1798 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था और वास्तुकार लाल चंद उस्ताद,द्वारा डिजाइन किया गया था। यह अद्वितीय पांच-मंजिला इमारत ऊपर से केवल डेढ़ पुâट चौड़ी है, जिसमें 953 खूबसूरत छोटी-छोटी जालीदार खिड़कियाँ हैं, जिन्हें झरोखा कहते हैं। ‘‘वेंचुरी प्रभाव’’ के कारण इन जटिल संरचना वाले जालीदार झरोखों से सदा ठंडी हवा महल के भीतर आती रहती है, जिसके कारण ते़ज गर्मी में भी महल सदा वातानुवूâलित सा ही रहता है। 

3. (A) छत्रपति संभाजी (1680-1688) या शम्भा जी मराठा सम्राट और छत्रपति शिवाजी के उत्तराधिकारी थे। वे मराठा सम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। मराठाओ के प्रबल शत्रु मुगल शासक औरंगजेब के बीजापुर और गोलकुण्डा का शासन हिन्दुस्तान से समाप्त करने में उनकी प्रमुख भूमिका थी।

4. (C)
क्र.सं. व्यक्ति नारा
भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद
लोकमान्य तिलक स्वाराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है।
सुभाष चंद्र बोस तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा
महात्मा गांधी करो या मरों
दयानन्द सरस्वती वेदों की ओर लौटो

5. (C) शांति निकेतन पश्चिम बंगाल, भारत के बीरभूम जिल में स्थित है। यहां नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर ने शांतिनिकेतन नाम से एक आश्रम बसाया था। टैगोर ने यहाँ विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी और यह शहर प्रत्येक वर्ष हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

6. (B) संविधान के सातवीं अनुसूची में केन्द्र सूची राज्य सूची एवं समवर्ती सूची का प्रावधान है। वर्तमान में संघ सूची में 97 विषय, राज्य सूची में 61 विषय एवं समवर्ती सूची में 52 विषय रखे गए है। रेल, वायुमार्ग, वायुयान एवं विमान चालन संघ सूची के विषय है जबकि भूमि, शराब व पुलिस व्यवस्था राज्य सूची के विषय है। 

7. (C) भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों में शोषण के विरुद्ध अधिकार भी शामिल है। इसमें मानव दुव्र्यवहार एवं बलात् श्रम का निषेध, कारखानों आदि में बालकों के नियोजन का निषेध शामिल है। अनुच्छेद 23 बेगार के अलावा बलात् श्रम के अन्य प्रकारों यथा बंधुआ मजदूरी पर भी रोक लगाता है। बलात् श्रम में केवल शारीरिक अथवा कानूनी बलात् इसमें आर्थिक स्थितियों से उत्पन्न बाध्यता, यथा– न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम करना आदि शामिल है।

8. (B) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार निम्नलिखित भाषाओ को राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। जो इस प्रकार है- 1. असमिया 2. बंगला 3. गुजराती 4. हिन्दी 5. कन्नड 6. कश्मीरी 7. मलयालम 8. मराठी 9. उडिया 10. पंजाबी 11. संस्कृत 12. सिंधी 13. तमिल 14. तेलगू 15. उर्दू 16. कोंकणी 17. मणिपुरी 18. नेपाली 19. मैथिलि 20. संथाली 21. डोगरी 22. बोडो
नोट- (i) 1967 में संविधान के 21वे संशोधन के द्वारा ‘सिंधी’ आठवी अनुसूची में जोड़ा गया।
(ii) 1992 ई. संविधान के 91वें संशोधन के द्वारा मणिपुरी, कोंकणी एवं नेपाली को जोड़ा गया।
(iii) 92वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 के द्वारा आठवी अनुसूची में मैथिली, संथाली, डोगरी एवं बोडो को जोड़ा गया।

9. (A) बृहस्पति सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। जो सूर्य की परिक्रमा ११.९ वर्ष में करता है। सौरमण्डल में इसके सबसे अधिक 67 उपग्रह है जिनमें सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमीड है। इसके वायुमण्डल में हाईड्रोजन, हीलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसें पायी जाती हैं।

10. (C) जापान या उदय वर्ष एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्र तट, यानि प्रशान्त महासागर में स्थित है। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया, तथा रूस है। जापान में वहाँ के मूल निवासियों की जनसंख्या 18.5% है। जापानी अपने देश को निप्पन कहते है। जिसका मतलब सूर्य निकास है। जापान की राजधानी टोक्यो है। जापान पूर्व में सबसे अंतिम छोर पर है। अत: वहा सूर्योदय सबसे पहले होता है। पूर्व में जब इसका नामकरण हुआ था तब जापान ही सबसे पूर्व में स्थित मानवयुक्त भूमि था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts