प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-10-2021)

प्रश्न:-

1. गौतम बुद्ध कौन-से गणराज्य के थे?
(a) शिबी (b) शाक्य
   (c) सौरसेना (d) शबारा 

2. अकबर का मकबरा निम्नलिखित किस स्थान पर स्थित है?
(a) सिकन्दरा (b) दिल्ली
 (c) फतेहपुर सीकरी (d) इलाहाबाद

3. भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहते हैं?
(a) विवेकानन्द (b) बाल गंगाधर तिलक
   (c) राजा राम मोहन रॉय (d) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

4. गांधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था?

             (a) 1905 (b) 1931

              (c) 1947 (d) 1942

5. कौन से संविधान से राज्य नीति विषयक निर्देशक तत्व अपनाए गए हैं?
(a) अमरीका संविधान (b)ब्रिटिश संविधान
   (c)आइरिश संविधान (d) फ्रांसीसी संविधान

6. ..................मौलिक अधिकार भारतीय संविधान में उल्लिखित हैं।
(a)   पाँच    (b) छ:
 (c) सात (d) आठ

7. भारत के राष्ट्रपति हैं
(a) देश के प्रमुख
(b)सरकार के प्रमुख 
  (c) देश और सरकार के प्रमुख
(d) संसद (पार्लियामेंट) के प्रमुख

8. लोकसभा भारत की सदन का............ गृह है।
(a) निचला (b) ऊपरी
   (c) बांया (d) दाहिना

9. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक कितने मिनट में पहुँचता है?
(a) 2 मि. (b) 8.3 मि.
   (c) 14 मि. (d) 20 मि.

10.  वायुमंडल की सबसे निचली परत को..........कहते है।
(a) स्ट्रेटोस्फीयर (b) ट्रोपोस्फीयर
(c) जीनोस्फीयर (d) एक्जोस्फीयर



उत्तर :-

1. (B) गौतम बुद्ध शाक्य गणराज्य के निवासी थे। शाक्य गणराज्य बौद्ध काल में उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग तथा नेपाल के तराई वाले भाग में स्थित था। कपिलवस्तु इसकी राजधानी थी। गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोधन शाक्य गणराज्य के गणमुख्य थे। शाक्य देश से सम्बन्धित होने के कारण ही इनका वंश शाक्य वंश कहलाया। शाक या सागौन वृक्षों की अधिकता के कारण ही इस गणतंत्र का नाम शाक्य गणतंत्र पड़ा।

2. (A) अकबर का मकबरा सिकन्दरा आगरा में स्थित है। इस मकबरे का निर्माण अकबर ने शुरू कराया लेकिन बीच में ही अकबर की मृत्यु हो गयी जिसके बाद उसके पुत्र जहाँगीर ने इसे पूर्ण कराया। यह मकबरा हिन्दू, इस्लामिक, बौद्ध और जैन कला का अनूठा उदाहरण है। 

3. (C) भारतीय पुनर्जागरण का जनक राजा राममोहन राय को कहा जाता है। राजा राम मोहन राय प्रथम भारतीय थे जिन्होंने सबसे पहले भारतीय समाज में व्याप्त मध्ययुगीन बुराइयों के विरोध में आंदोलन चलाया। इन्हें आधुनिक भारत का पिता कहा जाता है।

4. (B) 5 मार्च 1931 को गांधी जी और लार्ड इरविन के मध्य एक समझौता हुआ जो गांधी इरविन समझौते के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसकी निम्न शर्ते थी–
सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त करना, सभी राजनीतिक बंदियों जिनके विरूद्ध हिंसा के आरोप नहीं थे, रिहा किया जायेगा, विदेशी कपड़ो और शराब की दुकानो पर शांतिपूर्ण धरना देने का अधिकार, समुद्र तटीय प्रदेशों में बिना नमक पर दिये नमक बनाने की अनुमति। गांधी जी के इस समझौते की आलोचना भी की गयी क्योंकि इसमें भगत सिंह और उनके साथियों की रिहाई के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया था।

5. (C) राज्य के नीति के निर्देशक तत्वों का उल्लेख संविधान के भाग-4 के अनुच्छेद 36 से 51 तक किया गया है। भारतीय संविधान में नीति-निर्देशक तत्वों का विचार 1937 में निर्मित आयरिस संविधान से लिया गया है। विभिन्न विद्वानों ने नीति निर्देशक तत्वों पर भिन्न-भिन्न विचार प्रकट किये हैं, जैसे- डा॰ अम्बेडकर ने इन तत्वों को विशेष विशेषता वाला बताया है, जबकि जी॰ आस्टिन ने मूल अधिकारों के साथ-साथ नीति निर्देशक तत्वों को भी संविधान की मूल आत्मा कहा है।

6. (B) भारतीय संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकार दिये गये हैं। यद्यपि मूल संविधान में मौलिक अधिकारों की संख्या सात थी लेकिन वर्तमान समय में 6 प्रकार के मूल अधिकार भारतीय संविधान में उल्लिखित हैं, जो निम्न हैं-
- समता का अधिकार
- स्वतंत्रता का अधिकार
- शोषण के विरुद्ध अधिकार
- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
- संस्कृति और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार
- संवैधानिक उपचारों का अधिकार

7. (A) राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख होता है। वह भारत का प्रथम नागरिक है और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुदृढ़ता का प्रतीक है। भारत सरकार के सभी शासन संबंधी कार्य उसके नाम से किए जाते हैं। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का कमांडर होता है। 

8. (A) लोक सभा भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगो द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने प्रतिनिधियों से गठित होती है। लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती हैं, जिसमें 530 सदस्य विभिन्न राज्यों तथा 20 सदस्य केन्द्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते है। इसके अलावा अनु. 331 के अनुसार राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है, लेकिन वर्तमान में इसकी प्रभावी संख्या राज्यों से 530, संघ शासित राज्यों से 13 तथा राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 2 अर्थात 530+13+2 =545 है।

9. (B) सूर्य से प्रकाश को पृथ्वी पर आने में लगभग 8.3 मिनट लगता है। इसी प्रकाशीय ऊर्जा से प्रकाश संश्लेषण नामक एक महत्वपूर्ण जैव-रासायनिक अभिक्रिया होती है जो पृथ्वी पर जीवन का आधार है।

10. (B) पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुये वायु के विस्तृत फैलाव को वायुमण्डल कहते हैं। इसे मुख्यत: 5 परतों/संस्तरों में विभक्त किया गया है, जो कि नीचे से ऊपर की ओर क्रमश: हैं-
(1) ट्रोपोस्फीयर (क्षोभमण्डल)- यह वायुमण्डल की सबसे निचली परत है। इसकी ऊँचाई सतह से लगभग 13 किमी. है। समस्त मौसमी परिवर्तन इसी परत में होते है।
(2) स्ट्रेटोस्फीयर (समतापमण्डल)- क्षोभ सीमा से ऊपर 50 किमी. ऊँचाई तक इसका विस्तार है। इसी मण्डल में ओजोन परत पायी जाती है। यह मण्डल मौसमी घटनाओं से मुक्त होता है।
(3) मीसोस्फीयर (मध्यमण्डल)- यह 50 से 80 किमी. की ऊँचाई वाला वायुमंडण्लीय भाग है। इसमें तापमान ऊँचाई के साथ घटता जाता है।
(4) आयन मण्डल (आयनोस्फीयर)- यह 80 से 640 किमी. तक विस्तृत है। इसमें ऊँचाई के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होती है। इसी मण्डल से दीर्घ रेडियो तरंगों का परावर्तन होता है।
(5) एक्जोस्फीयर (बर्हिमण्डल)- यह वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परत है यहां की वायुु में हाइड्रोजन तथा हीलियम गैसों की प्रधानता रहती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

HSSC Primary Teacher (PRT) Mewat Cadre Group-C) Practice Book 15 Sets 2025

HSSC Primary Teacher (PRT) Mewat Cadre Group-C) Practice Book 15 Sets 2025 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts