प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-10-2021)

प्रश्न:-

1. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष क्या है?
(a) अप्रैल-मार्च (b) जुलाई-जून
(c) अक्टूबर-सितंबर (d) जनवरी-दिसम्बर

2. निम्नलिखित राज्यों में से साक्षरता दर किस राज्य में सबसे अधिक है?
(a) उड़ीसा (b)) पंजाब
(c) महाराष्ट्र (d) मि़जोरम

3. निम्नलिखित में  से कौन सी एक सदिश राशि नही है?
(a) कार्य (b) बल
(c) विस्थापन (d)) वेग

4.  बिजली के बल्ब का फिलामेंट ...........से बना होता 
(a) मैग्नेशियम (b) लेड
(c) टिन (d) टंगस्टन 

5. हाइड्रोजन की परमाणु संख्या .......... है।
(a) 4 (b) 3
(c) 2 (d) 1

6. कोशिका सिद्धांत का प्रस्ताव देने वाले वैज्ञानिक का नाम बताइए
(a) श्लाइडेन और श्वान (b) लेमार्क
(c) ट्रेवायरेनस (d) व्हिटकर और स्टेनले

7. प्रकाश संश्लेषण वनस्पति कोशिका में स्थित .......... में होता है।
(a) राइबोसोम्स (b) क्लोरोप्लास्ट
(c) न्यूक्लियस (d) माईटोकॉन्ड्रिया

8. कंप्यूटर माउस का आविष्कार किसने किया?
(a) जीन डॉलगोफ (b) ब्रेडन ईच
(c) डगलस एंजेलबर्ट (d) फेडरिको फैगिन

9. एक IP एड्रेस में कितने बिट्स होते हैं?
(a) 64 बिट्स (b) 32 बिट्स
(c) 128 बिट्स (d) 256 बिट्स

10. सुंदरवन टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
(a) ओडि़शा (b)  आंध्रप्रदेश
(c) असम (d) पं. बंगाल

उत्तर :-

1. (B) भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुआ जबकि राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीय लेखा वर्ष 1 जुलाई से शुरू होता है तथा 30 जून को समाप्त होता है। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। इसे बैंको का बैंक भी कहा जाता है। भारत में मौद्रिक नीति का क्रियान्वय की जिम्मेदारी इसी बैंक पर होती है। वर्तमान में इसके गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। नोटों का निर्गमन, सरकार का बैंकर होना, साखनियंत्रण तथा विदेशी विनिमय पर नियंत्रण इसके प्रमुख कार्य है।

2. (D) वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर केरल राज्य में (93.91%) है। जबकि दिये गए विकल्पों में से सर्वाधिक साक्षरता दर मिजोरम राज्य (91.56%) में है।

3. (A) कार्य एक अदिश राशि है। भौतिकी में कार्य होना तब माना जाता है जब किसी वस्तु पर कोई बल लगाने से वह वस्तु बल की दिशा में कुछ विस्थापित हो। दूसरे शब्दों, में, कोई बल लगाने से बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन हो तो कहते हैं कि बल ने कार्य किया। जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है, जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं।

4. (D) बिजली के बल्ब में टंगस्टन का बना फिलामेंट का प्रयोग किया जाता है। प्राय: बल्बों में टंगस्टन आवश्यक हिस्सा है। टंगस्टन एक तत्व हैं जिसका उपयोग प्रकाश बल्ब रेशा निर्माण में किया जाता है। टंगस्टन के गुणों की वजह से टंगस्टन फिलामेंट का उपयोग बल्ब में किया जाता है। टंगस्टन का गलनांक उच्च (34000C) होता है।

5. (D) हाइड्रोजन एक रासायनिक तत्व है। यह आर्वत सारणी का सबसे पहला तत्व है, जो सबसे हल्की गैस भी है। इसकी परमाणु संख्या 1, संकेत H और परमाणु भार 1.008 है। 

6. (A) कोशिका सिद्धान्त का प्रतिपादन सर्वप्रथम पादप वैज्ञानिक श्लाइडेन एवं जन्तु वैज्ञानिक श्वान  ने अपने कोशिका मत में प्रतिपादित किया था। कोशिका सभी जीवों की रचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई होती है। सबसे पहले कोशिका को राबर्ट हुक (1665) ने देखा था।

7. (B) प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक उपचयन-अपचयन क्रिया है, जिसमें जल के अणुओं का उपचयन होकर ऑक्सीजन गैस निकलती है तथा CO2 के अणुओं का अपचयन होकर कार्बोहाइड्रेट्स (ग्लूकोज शर्करा) का निर्माण होता है, जिससे पौधों को ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रकाश संश्लेषण की यह क्रिया क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित ग्रेना एवं स्ट्रोमा में होती है। ज्ञातव्य है कि प्रकाश संश्लेषण की प्रकाश आश्रित प्रक्रिया ग्रेना में तथा प्रकाश निराश्रित प्रक्रिया स्ट्रोमा में सम्पन्न होती है।

8. (C) कम्प्यूटर माउस का आविष्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अभियन्ता एवं आविष्कारक डगलस एंजेलबर्ट ने किया था। उन्हे मुख्यत: कम्प्यूटर माउस के आविष्कार एवं हाइपर टेक्स्ट सहयोगी साफ्टवेयर के अविष्कार के लिए जाना जाता है।

9. (B) इण्टरनेट प्रोटोकॉल (IP) एड्रेस किसी कम्प्यूटर नेटवर्क में जुड़े किसी यंत्र को आवंटित किया गया एक परिचय है, जिसे नोड कहा जाता है। आइपी एड्रेस को 32 बिट्स की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है तथा इसके प्रचालन सिस्टम को IPv4 प्रणाली के नाम से जाना जाता है। इंटरनेट के व्यापक विकास और इसके परिणाम स्वरूप उपलब्ध पतों की कमी के कारण सन् 1995 में आई.पी. एड्रेस के लिए 128 बिट्स उपयोग करके एक नया प्रचालन सिस्टम IPv6 विकसित किया गया

10. (D) सुन्दरवन टाइगर रिजर्व भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के बने जंगलों से घिरा हुआ है तथा रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts