प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(1-11-2021)


1. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक कौन है?
(a) अनील अंबानी (b) मुकेश अंबानी
(c) हितल आर. मेसवानी (d) पी.एम.एस. प्रसाद
उत्तर-(B)
व्याख्या : कम्पनी कार्यकारी निदेशक
(1) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड – मुकेश अम्बानी
(2) रिलायंस ग्रुप – अनिल अम्बानी

2. बम्बई और ठाणे के बीच किस साल पहली रेलवे लाईन बिछायी गयी?
(a) 1853 (b) 1854
(c) 1856 (d) 1858
उत्तर-(A)
व्याख्या : 16 अप्रैल सन् 1853 को मुम्बई से ठाणे के मध्य 14 डिब्बों की रेलगाड़ी , 34 किमी. की दूरी के लिए चलायी गई। रेलवे की शुरूआत अंग्रेजों ने प्रशासनिक सुविधा के लिए किया। भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा तथा विश्व का दूसरा बड़ा रेल नेटवर्वâ है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है जिसमें 16 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। 
दार्जलिंग हिमालयन रेलवे, जो पतली गेज की एक पुरानी रेल व्यवस्था है उसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है। 

3. ‘‘ए थिंग ऑफ ब्यूटी इज ए जॉय फॉर एवर’’ यह वाक्य किसने लिखा? 
(a) पी.बी. शेले (b) विलियम वर्डस्वर्थ
(c) जॉन कीट्स (d) रॉबर्ट ब्राउनिंग
उत्तर-(C)
व्याख्या : जॉन कीट्स एक अंग्रेजी रोमांटिक कवि है– जिनका जन्म लंदन में 31 अक्टूबर 1795 को हुआ था उनके प्रमुख कथन है–
‘‘ए थिंग ऑफ ब्यूटी इज ए ज्वाय फॉर एवर’’ तथा
‘‘ब्यूटी इज ए ट्रुथ, ट्रुथ ब्यूटी’’ 

4. साधारण स्वास्थ्य वाले व्यक्ति के लिए प्रति दिन इसकी जरूरत होती है  
(a) 1000–1800 कैलोरी (b) 2500–3000 कैलोरी
(c) 3000–4000 कैलोरी (d) 4000–5000 कैलोरी
उत्तर-(A)
व्याख्या : आपको प्रत्येक दिन कितनी वैâलोरी चाहिए यह आपके (1) वजन (2) उम्र , (3) कार्य (4) लिंग पर निर्भर करता है। जिंदा रहने के लिए हमें ऊर्जा की जरूरत होती है जो हम कैलोरी के रूप में खाने-पीने की चीजों से प्राप्त होती हैं। 
BMR (Basal metabolic Rate) कैलोरी की वह मात्रा जो हम बेसिक शारीरिक क्रिया कलाप जैसे– सांस लेने, पाचन, इत्यादि के लिए चाहिए होती है। प्रत्येक व्यक्ति का BMR अलग होता है। औसतन महिलाओं का 1300–1500 कैलोरी प्रतिदिन तथा पुरुषों का 1600–1800 कैलोरी प्रतिदिन होता है अत: (a) सही है। 

5. भारत में अत्यधिक नारियल उत्पादन (नारियल उत्पादन का इलाका) करने वाला राज्य है
(a) पश्चिम बंगाल (b) केरल
(c) कर्नाटक (d) आंध्र प्रदेश
उत्तर-(B)
व्याख्या : राज्य प्रथम फसल उत्पादक
केरल – नारियल, प्राकृतिक रबड़, काजू
कर्नाटक – कहवा, रेशम
आंध्रप्रदेश – तम्बाकू, हल्दी
पश्चिम बंगाल – चावल, स्वच्छ जलीय मछली, जूट

6. दूसरे बाजीराव का दत्तक पुत्र नाना साहेब को मराठों का शासक मानने से निम्न में से किसने इन्कार किया?
(a) मोंटॅगु (b) मेकॉले
(c) लॉर्ड (d) डालहौ़जी
उत्तर-(D)
व्याख्या : नाना साहेब (धूंधू पंत) सन् 1824 में माधव नारायण राव के घर जन्म लिये जो पेशवा बाजीराव द्वितीय के सगोत्र भाई थे। पेशवा ने नाना राव को अपना दत्तक पुत्र स्वीकारा। 1851 में पेशवा का स्वर्गवास हो गया। कंपनी के शासन ने बिठूर के कमिश्नर को आदेश दिया कि नाना राव को यह सूचना दें कि शासन ने उन्हें केवल पेशवाई धन-सम्पत्ति का ही उत्तराधिकारी माना है, पेशवा उपाधि का नहीं। परन्तु नाना ने सारी सम्पत्ति, शस्त्रागार पर अधिकार करके पेशवा की उपाधि को धारण किया और पेशवाई पेंशन चालू करने की ब्रिटिश सरकार से मांग की परन्तु लार्ड डलहौजी ने उन्हें शासक मानने से इन्कार कर दिया। नाना साहब को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 का शिल्पकार भी माना जाता है।

7. चौरी-चौरा घटना किस दिन घटी 
(a) 5 फरवरी 1912 (b) 5 फरवरी 1922
(c) 5 फरवरी 1932 (d) 5 फरवरी 1942
उत्तर-(B)
व्याख्या : चौरी-चौरा, उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले का एक गांव है। इस गांव में 5 फरवरी, 1922 को स्थानीय पुलिस और असहयोग आन्दोलनकारियों के बीच अप्रत्याशित संघर्ष हुआ। क्रोध से भरी भीड़ ने चौरी-चौरा थाने में आग लगाकर 22-पुलिसकर्मियों को जिन्दा जला दिया। इस घटना के कारण महात्मा गाँधी ने असयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया।

8. भारत में स्वास्थ्य मोर्चे में ‘‘पाँच के तहत मृत्यु दर’’
(a) 69 (b) 59
(c) 49 (d) 39
उत्तर-(D)
व्याख्या : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार भारत में पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर पहली बार दुनिया के अंडर 5 बच्चों की मृत्यु दर के बराबर आयी है, इससे पहले 1990 में भारत की शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 पर 129 थी, 2005 में ये घटकर 58 हो गयी, जबकि 2017 में ये प्रति 1000 पर 39 रह गयी है।

9. दूसरे चन्द्रगुप्त के कार्यकाल में निम्न में से किसने भारत का दौरा किया? 
(a) फाहियान (b) ह्वेनसाँग
(c) अश्वघोष (d) वसुमित्र
उत्तर-(A)
व्याख्या : फाहियान एक चीनी यात्री था जो बौद्ध धर्म का अनुयायी था। फाहियान के यात्रा का उद्देश्य बौद्ध हस्तलिपियों तथा बौद्ध स्मृतियों को खोजना था। फाहियान चन्द्रगुप्त द्वितीय के कार्यकाल में भारत का दौरा किया था। वह 399 से 412 ई. तक भारत में रहा। वह 3 वर्ष पाटलिपुत्र में रहा तथा पाटलिपुत्र को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर बताया। पाटलिपुत्र में रहते हुए संस्कृत का अध्ययन किया।

10. किस पद के संक्षिप्त रूप से वाहन का नाम ‘‘जीप (jeep)’’ रखा गया? 
(a) जनरल प्रॉक्टीस (b) जनरल परपस्
(c) जीवन पवन (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(B)
व्याख्या : ‘जनरल परपस्’ के संक्षिप्त रूप से वाहन का नाम जीप (jeep) रखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Joint Military Exercise ‘Harimau Shakti-VI’

The sixth joint military exercise between India and Malaysia, ‘Harimau Shakti–VI’, commenced on November 19, 2026, in Ipoh, Malaysia. The 12...

Popular Posts