प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(21-10-2021)


1. आई.सी.सी. द्वारा आयोजित विश्वकप 2011 में सर्वाधिक रन किसने बनाये थे -
(a) सचिन तेन्दुलकर (b) तिलक रत्ने दिलशान
(c) युवराज सिंह (d) महेन्द्र सिंह धोनी
उत्तर-(B)
व्याख्या – 19 फरवरी से 2 अप्रैल, 2011 के दौरान भारत, श्रीलंका व बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 10वां विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 500 रन बनाये जबकि भारत के तेन्दुलकर ने 482 रन बनाये थे। 2015 के विश्व कप में सर्वाधिक रन मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैण्ड) द्वारा 547 रन बनाया गया।

2. 11 मार्च, 2011 को आये भयंकर सुनामी से कौन-सा देश प्रभावित था?
(a) श्रीलंका (b) इंडोनेशिया
(c) जापान          (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(C)
व्याख्या – जापान के होंशु द्वीप में अवस्थित फुकुशिमा 11 मार्च, 2011 को प्रशांत महासागर में आये सुनामी से पूरी तरह से बर्बाद हो गया। यहां स्थित तीन न्यूक्लियर ऊर्जा संयंत्र से रेडियो धर्मी पदार्थों के रिसाव से आस-पास के क्षेत्रों में रेडियोधर्मिता के फैलने की गंभीर समस्या पैदा हो गया।

3. 15वीं जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी थी?
(a) 111.02 करोड़ (b) 121.02 करोड़
(c) 131.02 करोड़ (d) 101.02 करोड़
उत्तर-(B)
व्याख्या– 31 मार्च, 2011 को भारत की 15वीं जनगणना के अंतिम आंकड़े महापंजीयक व जनगणना आयुक्त ने देश के गृहसचिव जी. के. पिल्लै की उपस्थिति में जारी किये। जनगणना 2011 में कुल जनसंख्या 121.02 करोड़ (1210193422) अनुमानित की गई। यह विगत् एक दशक (2001-2011) में देश की जनसंख्या में 18.15 करोड़ अर्थात् 17.64 प्रतिशत वृद्धि हुई।

4. अमीर खुसरो का जन्म स्थान है–
(a) एटा (b) कासगंज
(c) कन्नौज (d) लखनऊ
उत्तर-(B)
व्याख्या - अमीर खुसरो का जन्म सन् 1253 में (एटा) उत्तर प्रदेश के पटियाली/कासगंज नामक कस्बे में गंगा के किनारे हुआ था। अमीर खुसरो हिंदी खड़ी बोली तथा तबला वाद्य यंत्र के जनक माने जाते हैं।

5. कम्प्यूटर में कौन हार्डवेयर है?
(a) C+++ (b) Window 7
(c) CD Rom (d) None of above
उत्तर-(C)
व्याख्या - सी. डी. रोम (कॉम्पैक्ट डिस्क – रीड ओनली मेमोरी) एक हार्डवेयर होता है। सी. डी. रोम में डाटा संग्रह किया जाता है जिसे आसानी से बदला या अलग नहीं किया जाता है। इसे लेजर किरणों के प्रयोग से पढ़ा जाता है।

6. भारतीय संसद के कितने अंग हैं?
         (a) 2 (b) 3
(c) 4   (d) 1
उत्तर – (B)
व्याख्या – भारतीय संसद के 3 अंग होते हैं, जिसमें राष्ट्रपति, राज्यसभा तथा लोकसभा सम्मिलित हैं। संसद के निम्न सदन को लोकसभा जिसमें 545 सदस्य होते हैं। इन सदस्यों में 543 निर्वाचित तथा 2 सदस्य आंग्ल भारतीय वर्ग से राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें कला, साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा एवं सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव होता है।

7. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
(a) 15 (b) 16
(c) 18 (d) 21
उत्तर – (D)
व्याख्या – संविधान के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा (अनुच्छेद 214), लेकिन संसद विधि द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों और किसी संघ राज्य क्षेत्र के लिए एक ही उच्च न्यायालय स्थापित कर सकती है (अनुच्छेद 231)। पंजाब एवं हरियाणा, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, दादर और नागर हवेली और दमन तथा दीव और प. बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह आदि के लिए एक ही उच्च न्यायालय है। प्रश्न काल के समय भारत में भारत में 21 उच्च न्यायालय थे। वर्तमान में 25 उच्च न्यायालय हैं। केन्द्र शासित प्रदेशों से केवल दिल्ली में उच्च न्यायालय है। 25वाँ उच्च न्यायालय आन्ध्र प्रदेश में स्थापित किया गया है।

8. मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(a) राष्ट्रपति (b) प्रधानमंत्री
(c) राज्यपाल (d) विधान सभाध्यक्ष
उत्तर – (C)
व्याख्या – मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। साधारणत: उस व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है जो विधानसभा में बहुमत दल का नेता होता है। मुख्यमंत्री ही शासन का प्रमुख प्रवक्ता है और मंत्रिपरिषदों की बैठकों की अध्यक्षता करता है। मंत्रिपरिषद् के निर्णयों को मुख्यमंत्री ही राज्यपाल तक पहुंचता है। जब कभी राज्यपाल कोई बात मंत्रिपरिषद् तक पहुंचाना चाहता है, तो वह मुख्यमंत्री के द्वारा ही यह कार्य करता है। राज्यपाल के सारे अधिकारों का प्रयोग मुख्यमंत्री ही करता है। (नोट – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में चुनाव पश्चात् मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है और मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होता है।)

9. भारत में कितने राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमण्डल हैं?
(a) 5 (b) 7
(c) 8 (d) 12
उत्तर – (B)
व्याख्या – अनुच्छेद 168 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक विधान मण्डल होगा जो राज्यपाल तथा कुछ राज्यों में दो सदनों तथा कुछ राज्यों में एक सदन से मिलकर बनेगा। सदनों के नाम क्रमश: विधान सभा और विधान परिषद् होंगे। प्रश्नकाल के दौरान कुल 7 राज्यों में विधान परिषद हैं। ऐसे राज्यों को बाइकेमरल स्टेट कहा जाता है। ये 7 राज्य निम्नलिखित हैं– बिहार, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु। वर्तमान में केवल 6 राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमंडल उपस्थित है।

10. असम विधान सभा में कितने सदस्य हैं?
(a) 125 (b) 126
(c) 127 (d) 128
उत्तर – (B)
व्याख्या – असम विधान सभा में कुल 126 सदस्य निर्वाचित होते हैं, जिसमें 8 सदस्य अनुसूचित जाति के तथा 16 सदस्य अनुसूचित जनजाति से निर्वाचित किये जाते हैं। असम की विधान सभा में स्वायत्तशासी जिलों के संबंध में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Labour Codes Implemented in India

As of November 21, 2025, four new labor codes have become fully effective in India. Through these new frameworks, 29 central labor laws have...

Popular Posts