प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(28-10-2021)


1. दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम व्यक्ति निम्नलिखित में कौन था?
(a) एमण्डसेन (b) रॉबर्ट पियरी
(c) मेजर यूरी गागरीन (d) एडमंड हिलेरी
उत्तर- (A)
व्याख्या – दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति एमण्डसेन थे तथा उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति रॉबर्ट पियरी और अंतरिक्ष में पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति यूरी गागरिन एवं एवरेस्ट पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति एडमण्ड हिलेरी थे।

2. मानव निर्मित उपग्रह विश्व में सर्वप्रथम किस देश ने प्रक्षेपित किया था?
(a) अमेरिका (b) सोवियत संघ
(c) ब्रिटेन        (d) जापान
उत्तर- (B)
व्याख्या – सोवियत संघ द्वारा विश्व में प्रथम मानव निर्मित उपग्रह प्रक्षेपित किया गया इसके बाद अमेरिका ने अपना प्रक्षेपण किया। सोवियत संघ के सहयोग से भारत ने अपना प्रथम आर्यभट्ट उपग्रह 19 मार्च, 1975 को प्रक्षेपित किया। दूसरा प्रक्षेपण 7 जून, 1979 को भास्कर प्रथम का किया गया।

3. भारत का सबसे बड़ा चिडि़या घर (जू) कहाँ पर स्थित है?
(a) बम्बई (b) दिल्ली
(c) कोलकाता (d) मद्रास
उत्तर- (C)
व्याख्या – भारत का सबसे बड़ा चिडि़याघर जूलोजिकल गार्डन, कोलकाता में है, जबकि सबसे लम्बा समुद्र तट (मैरियाना बीच) मद्रास में स्थित है। सबसे ऊँची मीनार दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार तथा सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह मुम्बई बन्दरगाह है।

4. निम्नलिखित में कौन-सा जोड़ा सही है?
(a) टिगरिस – ईराक (b) पेरिस – टेम्स
(c) काहिरा (मिश्र) – हडसन (d) बॉन – नील
उत्तर- (A)
व्याख्या – टिगरिस नदी के किनारे बगदाद नगर बसा है जो ईराक की राजधानी है। पेरिस (फ्रांस) सीन नदी पर, काहिरा (मिश्र) नील नदी पर तथा बॉन (जर्मनी) राइन नदी के तट पर स्थित है।

5. निम्नलिखित में से विश्व में किस देश में सर्वप्रथम महिला प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई?
(a) भारत (b) पाकिस्तान
(c) श्रीलंका (d) बांग्लादेश
उत्तर- (C)
व्याख्या – विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीलंका की एस. भण्डारनायके थीं, जबकि मुस्लिम देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो थीं। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी तथा बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।

6. ‘डॉटर ऑफ द ईस्ट’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक की लेखिका कौन हैं?
(a) बेनजीर भुट्टो (b) अनिता देसाई
(c)अरुंधती राय (d) मेधा पाटकर
उत्तर-(A)
व्याख्या -‘डॉटर ऑफ द ईस्ट’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक की लेखिका पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री ‘बेनजीर भुट्टो’ हैं। बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान या किसी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। अपनी आत्मकथा ‘डॉटर ऑफ द ईस्ट’ में बेनजीर भुट्टो ने अपने जीवन तथा राजनीति के बारे में विस्तार से लिखा है। 

7. नाम (NAM) का प्रथम सम्मेलन कहां हुआ था?
(a) बेलग्रेड (b) नई दिल्ली
(c) श्रीलंका (d) काहिरा
उत्तर- (A)
व्याख्या – 20 सितम्बर, 1961 को भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो के सहयोग से विश्व की तीसरी शक्ति के रूप में यूगोस्लाविया की राजधानी में गुट निरपेक्ष आंदोलन का गठन हुआ। सितम्बर, 1961 में बेलग्रेड में ‘नाम’ (NAM) का प्रथम शिखर सम्मेलन हुआ।

8. नैसेट किस देश की संसद का नाम है?
(a) भारत (b) पाकिस्तान
(c) बांग्लादेश (d) इस्राइल
उत्तर- (D)
व्याख्या – भारतीय संसद का नाम ‘संसद’ है जबकि पाकिस्तान की संसद को नेशनल असेम्बली, बांग्लादेश की संसद को ‘जातीय संसद’ तथा इस्राइल की संसद का नाम ‘नैसेट’ है।

9. सूर्य से सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?
(a) बृहस्पति (b) बुध
(c) मंगल (d)  शुक्र
उत्तर- (B)
व्याख्या – सूर्य के कुल ग्रहों में से बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति तथा मंगल को नंगी आँखों से देखा जा सकता है। बुध सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है, जो सूर्य निकलने के दो घंटा पहले दिखाई पड़ता है। यह सबसे छोटा ग्रह है जिसके पास कोई उपग्रह नहीं है। यह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है। 
नोट– बुध तथा शुक्र ग्रह के पास कोई उपग्रह नहीं है।

10. जब गंगा नदी पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश में प्रवेश करती है तो किस नाम से जानी जाती है?
(a) गंगा (b) यमुना
(c) गंगोत्री (d) पद्मा
उत्तर- (D)
व्याख्या – गंगा नदी का मुख्य स्रोत गंगोत्री हिमानी से है जो केदारनाथ चोटी के उत्तर में गऊमुख नामक स्थान पर 600 मीटर की ऊँचाई पर है। इसी से नीचे उत्तर की ओर गंगोत्री का पवित्र स्थान है। गंगा नदी बांग्लादेश में पद्मा के नाम से बहती है। ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से बहती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts