प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(29-10-2021)


1. परमाणु ऊर्जा में भारतीय कार्यक्रम के जनक हैं─
(a) एस.ए. बोस (b) एच.जे. भाभा
(c) एस. चन्द्रशेखर (d) एस.एस. भटनागर
उत्तर─(B)
व्याख्या─होमी जहांगीर भाभा को भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का जनक माना जाता है। डॉ. भाभा ने 1944 ई. में ही टाटा से परमाणु ऊर्जा पर शोध के लिए आर्थिक सहायता की माँग की। टाटा ने 1945 ई. में टाटा फण्डामेन्टल रिसर्च सेंटर की स्थापना की। भारत सरकार द्वारा 1948 ई. में परमाणु ऊर्जा की स्थापना की गयी। 1954 ई. में परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान (AEE) का गठन किया गया। 

2. अंतरिक्ष विज्ञान पर अनुसंधान और विकास का श्रेय जाता है─
(a) एस.एस. भटनागर को
(b) वी.साराभाई को
(c) एस.जेड. कासिम को
(d)  सी.वी. रमन को
उत्तर─(B)
व्याख्या ─ विक्रम साराभाई ने भारत में अंतरिक्ष विज्ञान पर अनुसंधान तथा विकास के लिए अथक परिश्रम किया। जेड. ए. कासिम प्रथम अंटाक्टिका अभियान के नायक थे। सी. वी. रमन को प्रकाश के प्रकीर्णन प्रभाव या रमन प्रभाव की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

3. किस भारतीय राज्य में `कालाजार' बीमारी काफी फैली हुई है?
(a) पश्चिमी बंगाल (b) बिहार
(c) उड़ीसा (d)  उत्तर प्रदेश
उत्तर─(B)
व्याख्या ─ बिहार के तराई क्षेत्रों में कालाजार नामक बुखार का व्यापक प्रकोप रहता है। कालाजार नामक यह बीमारी बालू मक्खी (Sand fly) के काटने से होती है जिससे मानव रक्त में लीशमैनिया डोनावानी नामक परजीवी पहुँच जाता है। यू. एन. ब्रह्मचारी ने इसका उपचार विकसित किया था।

4. दक्षेस (SAARC) संगठन शुरू करने का उद्देश्य था?
(a) एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना
(b) सैनिक संधि
(c) वैज्ञानिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान
(d) क्षेत्रीय सहयोग
उत्तर─(D)
व्याख्या─1970 के दशक में बांग्लादेश के तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने दक्षिण एशियाई देशों के एक व्यापार गुट के सृजन का प्रस्ताव किया था। सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक एवं राजनैतिक संगठन है। इसकी स्थापना 8 दिसम्बर, 1985 ई. को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा की गई थी। अप्रैल, 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान इसका आठवां सदस्य बन गया। इस संगठन को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग स्थापित करना था।

5. पंचशील की मुख्य विशेषता है?
(a) निर्गुटता (Non-Alignment)
(b) र्आिथक सहयोग एवं विकास
(c) सांस्कृतिक सम्बन्धों का विकास
(d)  देशों के मध्य मित्रता और शांतिपूर्ण आस्तित्व
उत्तर─(D)
व्याख्या─`पंचशील' की मुख्य विशेषता भारत और चीन के मध्य मित्रता और शन्तिपूर्ण सह-अस्तित्व का विकास करना था। चीनी प्रधानमंत्री चाऊ-एन-लाई एवं पं. जवाहर लाल नेहरू ने नई दिल्ली में वार्ता के पश्चात् 29 अप्रैल, 1954 को एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की जिसमें पांच सिद्धान्त बताए गये। यही पंचशील सिद्धान्त कहलाता है –
(1) एक-दूसरे की प्रादेशिक अखण्डता एवं सम्प्रभुता का आदर,
(2) दूसरे देश में आक्रमण ना करना,
(3) एक-दूसरे के आन्तरिक मामलों के प्रति तटस्थता,
(4) समानता व पारस्परिक सहयोग,
(5) शांतिपूर्ण सहअस्तित्व नीति का पालन करना। 

6. बछेन्द्रीपाल निम्न क्षेत्र में एक सुपरिचित नाम है─
(a) खेल-कूद में (b) संगीत में
(c) नृत्य में (d) ) पर्वतारोहण में
उत्तर─(D)
व्याख्या─बछेन्द्रीपाल एवरेस्ट शिखर पर विजय प्राप्त करने वाली भारत की पहली और विश्व की पांचवीं महिला है।
 
7. `जय जवान, जय किसान' का नारा किसने दिया?
(a) लाल बहादुर शास्त्री ने (b) सुभाष चन्द्र बोस ने
(c) देवीलाल ने (d)  मोरारजी देसाई ने
उत्तर─(A)
व्याख्या─ वर्ष 1965 के पाकिस्तानी हमले तथा अमेरिका द्वारा गेहूँ न देने पर प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान तथा जय किसान का नारा दिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जय हिन्द, दिल्ली चलो, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा जैसे नारे स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान दिए थे। 

8. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय `गुरुदेव' के नाम से जाने जाते थे?
(a) रवीन्द्रनाथ टैगोर (b)) सी. राजगोपालाचारी
(c) लाला लाजपत राय (d)  बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर─(A)
व्याख्या─रवीन्द्र नाथ टैगोर का उपनाम `गुरूदेव' था, जबकि लाला लाजपत राय का पंजाब केशरी तथा सी. राजगोपालाचारी राजा जी या सी. आर. के उपनाम से प्रसिद्ध थे। 

9. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था─
(a) क्लीमेण्ट एटली (b) एन्थोनी इडेन
(c) विन्स्टन र्चिचल (d)  हेराल्ड विल्सन
उत्तर─(C)
व्याख्या─द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री विन्स्टन र्चिचल था। 1945 में युद्ध की समाप्ति के बाद हुए चुनाव में लेबर पार्टी सत्ता में आयी और क्लीमेंट एटली ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने। इन्हीं के प्रधानमंत्रित्वकाल में भारत आजाद हुआ। 

10. `इण्डिया विन्स फ्रीडम' (India Wins Freedom) के लेखक हैं─
(a) जवाहर लाल नेहरू (b) अबुल कलाम आजाद
(c) सरोजनी नायडू (d)  नयनतारा सहगल
उत्तर─(B)
व्याख्या ─ `इण्डिया विन्स फ्रीडम' के लेखक अबुल कलाम आजाद हैं। जवाहर लाल नेहरू ने `द ग्लम्फसेज ऑफ वर्ड हिस्ट्री', `डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' आदि पुस्तकें लिखीं। सरोजनी नायडू ने `गोल्डेन थ्रेसहोल्ड', `ब्रोकेन विग्स' आदि की रचना की। नयनतारा सहगल ने `ए वॉयस ऑफ फ्रीडम' का सृजन किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts