- 7 अक्टूबर‚ 2021 को भारत प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन में शामिल हो गया।
- यह गठबंधन 70 से अधिक देशों का एक समूह है।
- इस गठबंधन सदस्यों में विभिन्न आर्थिक और सामाजिक स्थिति वाले देश शामिल हैं।
- भारत एचएसी में शामिल होने वाला ब्रिक्स देशों में से पहला देश है।
- इस गठबंधन का उद्देश्य 2030 तक विश्व की कम से कम 30% भूमि और महासागर की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौते को बढ़ावा देना है।
- भारत को एचएसी में शामिल होने का पहल सर्वप्रथम जनवरी‚ 2021 में पेरिस में ‘बन प्लैनेट समिट’ में शुरू किया गया था।
- भारत के एचएसी में शामिल होने की घोषणा उच्च स्तरीय जैवविविता बैठक के माध्यम से की गई जिसका आयोजन चीन द्वारा किया गया।
- भारत द्वारा इस गठबंधन में शामिल होने का निर्णय‚ चीन में आयोजित उच्च स्तरीय जैवविविधता बैठक से पूर्व लिया गया।
- भारत वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी समर्थन सुनिश्चित करेगा।
Tags:
संधि/समझौता