प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-12-2021)


1. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन है?
(a) सतीश धवन (b) रवि मल्होत्रा 
(c) राकेश शर्मा (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (C) : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा है और विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री है। राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी, 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। 1984 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इटरकॉसमॉस कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे। ये उस समय भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर और विमानचालक थे। 2 अप्रैल, 1984 को दो अन्य सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयूज टी-11 में राकेश शर्मा को लाँच किया गया, भारत सरकार ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया। 

2. ‘ड्रैगनस् सीड’ किसने लिखी?
(a) पर्ल एस बक (b) शेक्सपियर 
(c) शेले (d) कीट्स
Ans.(A) : ‘ड्रैगनस् सीड’ की लेखिका पर्ल एस बक थी। पर्ल एस बक एक अमेरिकी लेखिका और उपन्यासकार थी। इन्होंने अपने जीवन का लम्बा हिस्सा चीन के झेनझियांग प्रांत में बिताया। चीन की सामाजिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया उनका उपन्यास ‘द गुड अर्थ’ अमेरिका में 1931 और 1932 के बीच बेस्टसेलर रहा और इस उपन्यास के लिए इनको 1932 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी उपन्यास के लिए इनको 1938 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

3. भारतीय वायु सेना का छतरी-सैनिक प्रशिक्षण स्वूâल यहाँ स्थित है:
(a) नासिक (b) आगरा 
(c) पुणे (d) देहरादून
Ans. (B) : भारतीय वायु सेना का छतरी-सैनिक प्रशिक्षण स्कूल आगरा में स्थित है। छतरी-सैनिक प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना ब्रिटिश भारतीय सेना के दौर में अक्टूबर 1941 में हुई थी, इसका दायित्व सैनिकों को पैराशूट तकनीक में प्रशिक्षित करने को है। 

4. बिस्मिल्ला खाँ इससे सम्बन्धित है:
(a) तबला (b) सरोद
(c) बांसुरी (d) शहनाई
Ans.(D) : उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ हिन्दुस्तान के विख्यात शहनाई वादक थे। उनका जन्म डुमराँव, बिहार में हुआ था। सन् 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। 

5. प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर यहाँ है:
(a) गुजरात (b) ओडिशा 
(c) महाराष्ट्र (d) तमिलनाडु
Ans.(D) : मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मंदिर या मीनाक्षी अम्मा मन्दिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई नगर में स्थित हिन्दू देवता शिव (‘‘सुन्दरेश्वर’’ या सुन्दर ईश्वर के रूप में) एवं उनकी भार्या देवी पार्वती (मीनाक्षी या मछली के आकार की ऑख वाली देवी) दोनों को समर्पित है। यह ध्यान योग्य है कि मछली पांड्य राजाओं का राजचिह्न है। यह मन्दिर तमिल भाषा के गृहस्थान 2500 वर्ष पुराने मदुरई नगर की जीवनरेखा है।

6. क्रिस्टोफर एलन बेली जिनका हाल ही में निधन हुआ, एक प्रसिद्ध ............ थे।
(a) अभिनेता (b) इतिहासकार
(c) अर्थशास्री (d) पत्रकार
Ans.(B) : क्रिस्टोफर एलन बेली एक प्रसिद्ध इतिहासकार थे, इनका जन्म 18 मई, 1945 को ब्रिटेन में हुआ था। क्रिस्टोफर एलन बेली की मृत्यु 20 अप्रैल, 2015 को शिकागो में हो गयी। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी रह चुके थे। 

7. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को प्रशिक्षण देने वाली संस्था लाल बहादुर शास्री अकादमी यहाँ स्थित है:
(a) मसूरी (b) देहरादून 
(c) श्रीनगर (d) खण्डाला
Ans. (A) : लाल बहादुर शास्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी (उत्तराखण्ड) में स्थित है। इस संस्थान का उद्देश्य अखिल भारतीय सेवाओं तथा केन्द्रीय सेवाओं (समूह क) के सदस्यों को एक संयुक्त आधारित पाठ्यक्रम के जरिए प्रवेशकालीन प्रशिक्षण प्रदान करना। इसकी स्थापना सन् 1959 में आई.ए.एस. ट्रेनिंग स्कूल, दिल्ली तथा आई.ए.एस. स्टाफ कॉलेज, शिमला को मिलाकर ‘नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन’ के रूप में हुई थी। 

8. स्वर्गवासी श्री के. शंकर पिल्लई निम्न में से किससे सम्बन्धित थे?
(a) समजा सेवा (b) संगीत 
(c) व्यंगचित्र (d) चलचित्र
Ans. (C) : केशवा शंकर पिल्लई (1902-1989) एक प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे। इनको भारत में राजनीतिक कार्टूनिंग का जनक माना जाता है। केशवा शंकर पिल्लई को भारत सरकार ने 1956 में पद्म श्री, 1966 में पद्म भूषण और 1976 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

9. निम्न में से कौन प्रसिद्ध तबला वादक हैं?
(a) अली अकबर खान (b) बिरजू महाराज
(c) रविशंकर (d) स्वपन कुमार
Ans.(D) : स्वपन कुमार एक भारतीय तबला वादक है। इनका जन्म 1947 ई. में कोलकाता में हुआ था। स्वपन कुमार को भारत सरकार द्वारा ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वपन कुमार वैâलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्टस, वालेंसिया, कैलीफोर्निया के शिक्षण स्टॉफ के सदस्य भी हैं।

10. ई-समीक्षा यह योजना मॉनीटर करने की पद्धति है, जिसे इसने शुरू की
(a) भारतीय रेलवे (b) एन. एच. ए. आई. 
(c) आर. बी. आई. (d) विटामिन-ई
Ans.(A) : ई-समीक्षा योजना मॉनीटर करने की पद्धति है, जिसे भारतीय रेलवे द्वारा शुरु किया गया है। इसको मुख्यत: रेलवे की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी करने के लिए लाँच किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Ahom heritage receives significant recognition from UNESCO

The historic Rangpur-Sivasagar complex in Assam has been included in UNESCO's Tentative List of World Heritage Sites. India's Perman...

Popular Posts